Posts

Showing posts from February, 2024

केवलारी- क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन पहुचे विधायक रजनीश सिंह ओर ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद मोदी

Image
 केवलारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टाला में विशाल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन में सम्मिलित होकर केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह जी ने  खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर उपस्थित खेल प्रेमी दर्शक बंधुओं को संबोधित कर विजेता एवं उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर साथ ही केवलारी ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद मोदी जी, जिला कांग्रेस महामंत्री सुभाष बघेल जी, जनपद सदस्य मुकेश राजपूत जी, मंडलम अध्यक्ष राजेन्द्र पटेल जी, बीएलए विधानसभा प्रभारी मनीष तिवारी जी, वरिष्ठ नेता डॉ. पैकड़े जी,आईटीसेल ब्लॉक अध्यक्ष चिंटू कौशल जी कार्यकर्त्ता साथी गण सुरेंद्र भलावी जी, चूरामन कावरे जी, आबिद खान जी, रमेश ककोड़िया जी समेत समस्त खेल प्रेमी दर्शक बंधुओं की उपस्थिति रही।

सिवनी- कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी की सूझबूझ से दो परिवारों का आपसी विवाद सुलझा

Image
  आपसी जमीनी विवाद मे थाना प्रभारी ने दोनों पक्ष को समझाकर मामला को निपटाया सिवनी - थाना कोतवाली के आने वाला कस्तूरबा वार्ड मांगलीपेठ सिवनी के क्षेत्र पशु चिकित्सालय के पीछे आदिवासी परिवार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से बन रहा निर्माण कार्य मैं परिवार आपसी विवाद की चलते दोनों पक्षों मैं विवाद की स्थिति देखने को मिली जहां एक पक्ष द्वारा थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज की जिसकी शिकायत पर थाना कोतवाली प्रभारी सतीश तिवारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए विवाद की स्थिति ना बने साथ ही बड़ी घटना ना हो जिसके चलते स्टाफ सहित मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा कर सबसे पहले विवाद की स्थिति को अपनी सूझबूझ से मामले को शांत कराया और दोनों पक्ष की उपस्थिति में आपसी समझौता कराया और विवाद की स्थिति को समाप्त किया है और दोनों पक्षों द्वारा अपनी अपनी बात पर अमल करते हुए दोनों ने विवाद की स्थिति को समझते हुए अपनी अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोनों पक्ष हाथ मिलाकर आपसी गिले शिकवे को दूर किये और मकान निर्माण में यथावत निर्माण काम चालू करने को कहा जिसके चलते मोहल्ले वासियों ने सराहनीय कार्य के लिए आभार ...

सिवनी- शाईनिंग स्टार और पैंथर के बीच हुआ जबरदस्त मुकाबला

Image
मैत्री मैच 2024 पॉलिटेक्निक ग्राउंड में हो रहे रोज जबरदस्त मुकाबला मिल रही दर्शकों को मिल रही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने सिवनी- मैत्री मैच 2024 टूर्नामेंट के प्रभारी अध्यक्ष टिंक ठाकरे से प्राप्त जानकरी के अनुसार पॉलिटेक्निक मैदान में खेली जा रही मैत्री प्रतियोगिता के  अंतर्गत आज दिनांक 18 फ़रवरी को पहला मैच टीम पेंथर और शाइनिंग स्टार के मध्य खेला गया जिसमे शाइनिंग के कप्तान करम सिंह ने पेंथर के कप्तान सुशील धुर्वे को पहले बेटिंग के लिए आमंत्रित किया शाइनिंग की बॉलिंग में शुरवात अच्छी रही पर अंत के ओवर में टीनू की ताबड़तोड़ बेटिंग ने 129 रन का टारगेट शाइनिंग को दिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम शयनिंग 10 ओवर में 90 रन बना सकी पेंथर ने 38 रन से मैच जीता इस मैच के मैन आफ दी मैच टीनू पंन्द्रे रहे आज का दूसरा मैच टीम सिंघम और पत्रकार 11 के मध्य खेला गया जिसमे पत्रकार के कप्तान अयोध्या विश्वकर्मा ने टीम सिंघम के कप्तान अभिराज सिँह की पहले बेटिंग के लिए आमंत्रित किया सिंघम ने 10 ओवर में 120 रन का टारगेट दिया लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार 11 ने शानदार बेटिंग की पर अंत में 18 रन से सिंघम ने म...

सिवनी- मैत्री मैच देखने पॉलिटेक्निक ग्राउंड उमड़ रहा जनसैलाब

Image
  मैत्री आयोजन 2024  टूर्नामेंट के प्रभारी अध्यक्ष टिंकू ठाकरे से प्राप्त जानकरी के अनुसार पॉलिटेक्निक मैदान में खेली जा रही मैत्री प्रतियोगिता के  अंतर्गत आज दिनांक 17 फ़रवरी को पहला मैच टीम सिटी बॉयज और सिंघम के मध्य खेला गया जिसमे सिंघम के कप्तान अभिराज सिंह ने टॉस जीतकर सिटी बॉयज के कप्तान राकेश अरेवा को पहले बेटिंग के लिए आमंत्रित किया सिटी बॉयज ने 82 रन का टारगेट दिए जिसे सिंघम के बेटर ने आसानी से हासिल कर लिया इस मैच के मैन आफ दी मैच गौरव ठाकुर रहे  आज का दूसरा मैच टीम हेल्थ 11 और एक्स आर्मी के मध्य खेला गया इसमें हेल्थ के कप्तान अनिल जायसवाल ने एक्स आर्मी को 85 रन का टारगेट दिया पर एक्स आर्मी की पूरी टीम 71 रन पर सीमित रह गई और हेल्थ 11 ने 15 रन से इस मैच को जीता इस मैच में मैन आफ दी मैच डॉक्टर विजय चोखे रहे आज के तीसरे और चौथे मैच में टीम MCG गोपालगंज अनुपस्थित रही जिसके कारण सामने वाली टीमों को बाई दिया गया आज के मैचों के निर्णायक रहें ग्रीन सिटी के बादल भगवान और अभिषेक चौहान और सकोरिंग की जिम्मेदारी विवेक भगत और निशांत तिवन रहे नीरज वर्मा, वीरू डोंगरे, श्या...

सिवनी-नेता नरेन्द्र गुड्डु ठाकुर ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष दावेदारी प्रस्तुत की

Image
 सिवनी बालाघाट लोकसभा सीट के प्रबल दावेदार प्रत्याशी नरेंद्र गुड्डू ठाकुर सिवनी बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के लिये भाजपा की ओर से युवा नेता नरेन्द्र ठाकुर ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष दावेदारी प्रस्तुत की है । श्री ठाकुर ने दावेदारी प्रस्तुत करते हुये अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि वे विद्यार्थी जीवन से सक्रिय छात्र राजनीति का अहम हिस्सा रहे है और राष्ट्रवादी छात्र संगठन विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सहित अनेक पदों पर सक्रियता के साथ काम किया । छात्र हितों के लिये लंबे संघर्ष के पश्चात भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर नगर अध्यक्ष, भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पद पर काम करते हुये भाजपा को मजबूत करने और युवाओं को राजनैतिक क्षेत्र में स्थापित कर उन्हें सम्मानजनक राजनैतिक स्थान योग्यता के अनुसार दिलाकर उनके कार्यो में सहयोगी रहा ।  श्री नरेन्द्र ठाकुर ने भाजपा नेतृत्व को दिये अपने बायोडाटा में राजनैतिक क्षेत्र में किये कार्यो के साथ सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र में किये गये कार्यो का उल्लेख किया है ।  यहाँ बतादें कि नरेन्द्र ठाकुर ने बालाघाट सिवनी लोक लोकसभा क्षेत्र से दावेदार...

सिवनी- संदीपिका ठाकुर द्वारा महिला संबंधी बढ़ते अपराधों की रोकथाम एवं पाक्सो एक्ट के संबंध में चलाया जागरूकता अभियान

Image
  सिवनी- संदीपिका ठाकुर द्वारा महिला संबंधी बढ़ते अपराधों की रोकथाम एवं पाक्सो एक्ट के संबंध में चलाया जागरूकता अभियान पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देश उपरान्त श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश सिंह के मार्गदर्शन, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जी.डी.शर्मा एवं श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा श्री प्रदीप बाल्मीकि के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी संदीपिका ठाकुर द्वारा महिला संबंधी बढ़ते अपराधों की रोकथाम एवं पाक्सो एक्ट के संबंध में साधारण जनता, बालकों के साथ ही उनके माता पिता और संरक्षको को इस अधिनियम के उपबंधो के प्रति जागरूक बनाने के लिये शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला भैरोगंज जाकर एक्ट से संबंधित विभिन्न जानकारी से अवगत कराया गया । आ ज के स्वच्छंद वातावरण में किन समस्याओं का सामना करना पड रहा है और किस प्रकार की सावधानियां रखना है बताया गया। चाहे सोशल मीडिया प्लेटफॉम हो या रास्ते में आते जाते समय या कोचिंग संस्थान के आसपास व भीडभाड वाले इलाके में आवश्यक सावधानियां रखना है बातचीत में बताया गया । महिलाओं, बच्चियों और छोटे बालक-बालिकाओं को प्रत्येक अपरिच...

सिवनी- केवलारी के मनीष जैन बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष

Image
 मनीष जैन बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष सिवनी- मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का नया जिलाध्यक्ष मनीष जैन को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही दो कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है, जिनमें पत्रकार मनोज मर्दन त्रिवेदी (संपादक यशोन्नति) एवं कन्हैया प्रजापति (संवाददाता दैनिक दलसागर) को शामिल किया गया है। महासचिव की जिम्मेदारी रामदास ठाकुर को सौंपी गई है। यह नई नियुक्ति संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदोरिया ने की है। रामदास ठाकुर महासचिव बने मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की नई कार्यकारिणी घोषितई  मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ भोपाल की सिवनी जिले की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गयी हे जिसमे मनीष जैन अध्यक्ष तो रामदास ठाकुर महासचिव बनाये गये है। प्रदेश के पत्रकारो के हित मे लडाई लडते आ रहा एक मात्र ट्रेड यूनियन से पंजीकृत संघठन मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ भोपाल के प्रातांध्यक्ष शलभ भदौरिया जी के निर्देश पर संघ के कार्यवाहक महासचिव सत्यनारायण वैष्णव द्वारा सिवनी जिला इकाई का  पुर्नगठित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष पद हेतुं मनीष जैन  केवलारी महासचिव रामदास ठाकुर सहसंपादक...
Image
  आशीष मानाठाकुर नेहरू युवा केंद्र के जिला सलाहकार समिति सदस्य नियुक्त केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के द्वारा सिवनी से आशीष मानाठाकुर को सामाजिक सेवा,  युवा कार्य,  शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित श्रेणी के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र जिला सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि आशीष मानाठाकुर सामाजिक कार्यों में अग्रणी समर्पण युवा संगठन अध्यक्ष, भाजपा के विभिन्न पदों का निर्वाह कर चुके हैं। वर्तमान में भारतीय जनता Length अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष युवाओं के बीच लोकप्रिय है।  नेहरू युवा केन्द्र महानिदेशक नितेश मिश्रा के द्वारा भेजे गये नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि नेहरू युवा केन्द्र के जिला सलाहकार समिति में आशीष मानाठाकुर युवा विकास से संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करेंगे और उनके प्रदान मार्ग दर्शन युवा के दुष्टिकोण के लिये उपयोगी सिद्ध होगा जो युवा के जीवन को सार्थक दिशा प्रदान करेगा, युवा कार्यक्रमों के भविष्य को आकार देने का अनूठा अवसर प्रदान करेंगा। जारी नियुक्ति पत्र मे...