सिवनी- मैत्री मैच देखने पॉलिटेक्निक ग्राउंड उमड़ रहा जनसैलाब
मैत्री आयोजन 2024
टूर्नामेंट के प्रभारी अध्यक्ष टिंकू ठाकरे से प्राप्त जानकरी के अनुसार पॉलिटेक्निक मैदान में खेली जा रही मैत्री प्रतियोगिता के अंतर्गत आज दिनांक 17 फ़रवरी को पहला मैच टीम सिटी बॉयज और सिंघम के मध्य खेला गया जिसमे सिंघम के कप्तान अभिराज सिंह ने टॉस जीतकर सिटी बॉयज के कप्तान राकेश अरेवा को पहले बेटिंग के लिए आमंत्रित किया सिटी बॉयज ने 82 रन का टारगेट दिए जिसे सिंघम के बेटर ने आसानी से हासिल कर लिया इस मैच के मैन आफ दी मैच गौरव ठाकुर रहे
आज का दूसरा मैच टीम हेल्थ 11 और एक्स आर्मी के मध्य खेला गया इसमें हेल्थ के कप्तान अनिल जायसवाल ने एक्स आर्मी को 85 रन का टारगेट दिया पर एक्स आर्मी की पूरी टीम 71 रन पर सीमित रह गई और हेल्थ 11 ने 15 रन से इस मैच को जीता इस मैच में मैन आफ दी मैच डॉक्टर विजय चोखे रहे आज के तीसरे और चौथे मैच में टीम MCG गोपालगंज अनुपस्थित रही जिसके कारण सामने वाली टीमों को बाई दिया गया आज के मैचों के निर्णायक रहें ग्रीन सिटी के बादल भगवान और अभिषेक चौहान और सकोरिंग की जिम्मेदारी विवेक भगत और निशांत तिवन रहे नीरज वर्मा, वीरू डोंगरे, श्याम उइके ने अपनी शानदार कमेंट्री से सबका दिल जीत लिया आज के मैच के मुख्य अतिथि और प्रत्यक्षदर्शी रहे गोलू सक्सेना, अनूप अग्रवाल,टिंकू ठाकरे,ओम, प्रकाश श्रीवास्तव, अरुण अग्रवाल,बाबा सिंधी और सदभाव के सभी सदस्य कल रविवार के दिन प्रतियोगिता के अंतर्गत 3 मैच शहर की जानी हुई टीमों के मध्य खेले जाएंगे

Comments
Post a Comment