सिवनी–अग्रवाल समाज व सिंधी पंचायत ने संयुक्त रूप से निकाली आक्रोश रैली
अग्रवाल समाज व सिंधी (Sindhi)पंचायत ने संयुक्त रूप से निकाली आक्रोश रैली अभद्र टिप्पणी करने वालों पर रासुका लगाकर कठोर कार्रवाई करने राष्ट्रपति के नाम सौंपा सिवनी: अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने अपने-अपने अराध्य देव के विरूद्ध की गई अमर्यादित व अपमानजनक टिप्पणियों पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। 6 नवंबर को शहर में आक्रोश रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है। दोनों समाज के सदस्यों ने बुधवारी बाजार सरचा होटल से एकत्रित होकर पैदल रैली निकाली। आक्रोश रैली नारेबाजी करते हुए नेहरू रोड, शुक्रवारी, गणेश चौक, होकर कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपितों पर राष्ट्रीय सुरक्षा (Kanoon) कानून (रासुका) की कठोर कार्रवाई करने अग्रवाल समाज व सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने अलग-अलग दो ज्ञापन तहसीलदार को सौंपे। आरोपित अमित बघेल व रिंकू सिंह को फांसी देने का नारा संयुक्त आक्रोश रैली में सामाजिकजनों ने बुलंद किया। अग्रवाल समाज अध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल (भालोटिया), महासचिव श्री नरेश अग्रवाल ने ज्ञापन में कहा कि आरोपित अमित बघेल ने अग्रवाल (Samaj) समाज के ...