Posts

Showing posts from September, 2022

दक्षिण मण्डल युवा मोर्चे कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षरोपण

Image
  युवा मोर्चा वृक्षा रोपण आभियान आरंभ   सिवनी - भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में पार्टी प्रदेश कार्यालय भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद माननीय श्री वी.डी शर्मा मध्यप्रदेश के  यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा संगठन महामंत्री श्री हितानन्द शर्मा जी एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार जी के नेतृत्व में संपन्न हुई । भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में स्वतंत्रता के 75 वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश भर में 25 अगस्त से 2 अक्टूबर तक वृहद वृक्षारोपण हेतु हरा-भरा मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत तीन चरणों में 7500000 पौधा रोपण करने का निर्णय लिया था वृक्षारोपण अभियान हरा-भरा मध्य प्रदेश 25 अगस्त से 2 अक्टूबर तक होना है युवा मोर्चा के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में जनता को जोडऩे हेतु अधिक से अधिक पंजीयन करवाया जाएगा,सभी प्रमुख धार्मिक संस्थाओं सामाजिक संस्थाओं का पंजीयन निम्नलिखित माध्यमों से हरा-भरा मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत करवाया जाएगा , अधिक से अधिक संख्या में ज...

जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन सिवनी में सर्वधर्म प्रार्थनासभा का आयोजन सम्पन्न

Image
  सिवनी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ होने के पूर्व जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन सिवनी में सर्वधर्म प्रार्थनासभा का आयोजन किया गया,  जिसमें पंडित राजेन्द्र पांण्डे, ज्ञानीचरणसिंह, पादरी विमल कुजूर, असलम बाबा ने प्रार्थना कर देश में एकता और अखंण्डता की कामना की एवं राहुल गांधी जी जिस उद्धेश्य से भारत जोड़ो यात्रा देश में निकाल रहें है वह अपने उद्धेश्य में सफल हो। इन सभी का जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मो. असलम खान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ब्रजेशसिंह लल्लू बघेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान पटेल ने शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात जिला मुख्यालय में होने वाली पदयात्रा के संबंध में चर्चा की गयी, दिनांक 8 सितम्बर 2022, दिन गुरूवार को दोपहर 2 बजे समस्त कांग्रेस जन नगरपालिका के सामने एकत्रित होकर शुक्रवारी, गणेश चौक होते हुये जिला कांग्रेस कार्यालय में पदयात्रा का समापन्न किया जायेगा। इस अवसर पर जेपीएस तिवारी, सुरेन्द्र करोसिया, विष्णु करोसिया, मोहनसिंह चंदेल, नगरपालिका ...

सिवनी प्रेस क्लब अध्यक्ष बनें अयोध्या

Image
  प्रेस क्लब सिवनी के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव संपन्न, अयोध्या बने अध्यक्ष सिवनी। जिले के इलेक्ट्रानिक, प्रिंट और वेब मीडिया के पत्रकारों के संगठन प्रेस क्लब सिवनी के चुनाव बुधवार को बाहूबली होटल में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी लिमटी खरे एवं मनोज मर्दन त्रिवेदी की उपस्थिति में प्रतिष्ठापूर्ण इन चुनावों में अयोध्या विश्वकर्मा अध्यक्ष चुने गए। ज्ञातव्य है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व प्रेस क्लब के गठन की कार्यवाही आरंभ की गई थी। इसकी सदस्यता के लिए लगभग 75 लोगों ने आवेदन किया था। सदस्यों के दस्तावेजों की जांच के उपरांत 69 सदस्यों के दस्तावेज वैध पाए गए। इसमें एक संस्थान से एक ही सदस्य को मतदान के अधिकार दिए जाने के चलते कुल 62 सदस्यों ने मतदान किया। मतदान पूरी तरह पारदर्शी व्यवस्था के तहत कराया गया। चुनावों में अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवारों में अयोध्या विश्वकर्मा को 32, अब्दुल वाहिद खान को 17 एवं सुखदेव कुमार को 13 मत प्राप्त हुए। संस्था में दो उपाध्यक्ष चुने जाने थे। इमें राकेश नागफासे को 41, सुधीर बघेल एवं महेंद्र मर्सकोले को बराबर बराबर 27 मत एवं शानू पाशा को 26 मत मिले। सुधीर बघेल के द्वारा म...