सिवनी बालाघाट लोकसभा सीट के प्रबल दावेदार प्रत्याशी नरेंद्र गुड्डू ठाकुर
सिवनी बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के लिये भाजपा की ओर से युवा नेता नरेन्द्र ठाकुर ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष दावेदारी प्रस्तुत की है । श्री ठाकुर ने दावेदारी प्रस्तुत करते हुये अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि वे विद्यार्थी जीवन से सक्रिय छात्र राजनीति का अहम हिस्सा रहे है और राष्ट्रवादी छात्र संगठन विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सहित अनेक पदों पर सक्रियता के साथ काम किया । छात्र हितों के लिये लंबे संघर्ष के पश्चात भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर नगर अध्यक्ष, भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पद पर काम करते हुये भाजपा को मजबूत करने और युवाओं को राजनैतिक क्षेत्र में स्थापित कर उन्हें सम्मानजनक राजनैतिक स्थान योग्यता के अनुसार दिलाकर उनके कार्यो में सहयोगी रहा । श्री नरेन्द्र ठाकुर ने भाजपा नेतृत्व को दिये अपने बायोडाटा में राजनैतिक क्षेत्र में किये कार्यो के साथ सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र में किये गये कार्यो का उल्लेख किया है ।
यहाँ बतादें कि नरेन्द्र ठाकुर ने बालाघाट सिवनी लोक लोकसभा क्षेत्र से दावेदारी कर राजनैतिक क्षेत्र में गरमाहट ला दी है । नरेन्द्र ठाकुर का युवाओ के बीच गहरी पकड़ होने के साथ सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में बेहतर सहयोगी की छवि उनकी दावेदारी को व्यापक समर्थन प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो रही है ।
बालाघाट लोक सभा क्षेत्र से दावेदारी करने वाले नरेन्द्र ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व्ही.डी. शर्मा के साथ विद्यार्थी परिषद में सक्रियता से काम किया है और भाजपा में भी उनके कार्यो से श्री शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता परिचित है सभी यह बात बेहतर जानते है कि नरेन्द्र ठाकुर कार्यकत्र्ताओं और उनके सम्मान के लिये हर स्तर पर जाकर बात रखते है और यही कारण है कि श्री ठाकुर के साथ जुडऩे वाले कार्यकत्र्ता उनके मुरीद हो जाते है । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने अपने विद्यार्थी परिषद में कार्य करते हुये यह बात बहुत नजदीक से देखी है कि सिवनी महाविद्यालय से एनएसयुआई के जंगल राज को ध्वस्त करने में कुशल रणनीति का परिचय देकर विद्यार्थी परिषद का परचम लहराया था और उसी समय के अनेक विद्यार्थी प्रदेश और केन्द्र की राजनीति में नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर रहे है ।

विद्यार्थी जीवन से नरेन्द्र ठाकुर राष्ट्रवादी विचारधारा और संस्कृति से प्रभावित रहे है और उसके स्थाई प्रभाव के कारण उन्होंने अनेक अवसरों पर अपने जुझारू व्यक्तित्व का भी परिचय दिया है । चाहे महाविद्यालय स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापित कराने का काम हो या बस स्टैण्ड क्षेत्र में भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर के विवादित स्वरूप को अनेक विरोधों के बावजूद भव्यता प्रदान कर नगर को आज भव्य और आस्था के प्रमुख केन्द्र के रूप में विकसित किया है । बस स्टैण्ड क्षेत्र में यह बहुत ही आकर्षक ख्याति प्राप्त धार्मिक क्षेत्र बन गया है आज यहाँ एक धर्मशाला भी आकार ले रही है । इसी प्रकार के धार्मिक कार्य की श्रंखला निरंतर जारी है बरघाट रोड का क्षति ग्रस्त शिवमंदिर का नवनिर्माण कर नर्मदेश्वर की प्राण प्रतिष्ठा की गयी । धार्मिक और ऐतिहासिक क्षेत्रों को व्यवस्थित और सुंदर बनाने में नरेन्द्र ठाकुर की पूरी टीम हमेशा सक्रिय रहती है दलसागर तालाब हो यह फिर मठ तालाब यहाँ सफाई अभियान अनेक अवसरों पर चलते रहते है ।
नरेन्द्र ठाकुर की टीम द्वारा युवा खिलाडिय़ों को बेहतर अवसर ही प्रदान नहीं करती बल्कि उन्हें वह हर अनुकूलता प्रदान करती है जिससे वे अपनी प्रतिभा में निखार ला सकें ।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित प्रदेश अध्यक्ष, जिले के नेता और आमजन में नरेन्द्र ठाकुर की यह छवि है कि वे हर व्यक्ति की मदद करने के लिये हमेशा तैयार रहते है बिना किसी स्वार्थ के मदद करना उनका स्वाभाव है अनेक गंभीर रोगियों और परेशान व्यक्तियों के लिये उन्होंने दरियादिली दिखाकर काम किया है । रोगियों को उपचार, खून उपलब्ध कराने जैसे कार्य उनके द्वारा किये जाते है । वैश्विक संकट कोरोना काल में गरीबो को भोजन और उपचार देने का सेवा भावना का उत्कृष्ठ प्रदर्शन रहा है । कोरोना काल में नरेन्द्र ठाकुर की टीम ने स्वयं को असुरक्षा में डालकर अनेक परिवारों को जिंदगी प्रदान की है ।
यही सब कारण है जो नरेन्द्र ठाकुर की लोकसभा के लिये की गयी दावेदारी को मजबूत करते है और आमजनता में इनकी दावेदारी से प्रसन्नता और उत्साह है ।
Comments
Post a Comment