सिवनी- संदीपिका ठाकुर द्वारा महिला संबंधी बढ़ते अपराधों की रोकथाम एवं पाक्सो एक्ट के संबंध में चलाया जागरूकता अभियान

 सिवनी- संदीपिका ठाकुर द्वारा महिला संबंधी बढ़ते अपराधों की रोकथाम एवं पाक्सो एक्ट के संबंध में चलाया जागरूकता अभियान


पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देश उपरान्त श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश सिंह के मार्गदर्शन, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जी.डी.शर्मा एवं श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा श्री प्रदीप बाल्मीकि के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी संदीपिका ठाकुर द्वारा महिला संबंधी बढ़ते अपराधों की रोकथाम एवं पाक्सो एक्ट के संबंध में साधारण जनता, बालकों के साथ ही उनके माता पिता और संरक्षको को इस अधिनियम के उपबंधो के प्रति जागरूक बनाने के लिये शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला भैरोगंज जाकर एक्ट से संबंधित विभिन्न जानकारी से अवगत कराया गया । आ

ज के स्वच्छंद वातावरण में किन समस्याओं का सामना करना पड रहा है और किस प्रकार की सावधानियां रखना है बताया गया। चाहे सोशल मीडिया प्लेटफॉम हो या रास्ते में आते जाते समय या कोचिंग संस्थान के आसपास व भीडभाड वाले इलाके में आवश्यक सावधानियां रखना है बातचीत में बताया गया । महिलाओं, बच्चियों और छोटे बालक-बालिकाओं को प्रत्येक अपरिचित या संबंधी व्यक्ति से व्यवहार में क्या सावधानी रखना हैं समझाया गया । मूकदर्शक न रहो कुछ कहो कुछ करो गल्ती तुम्हारी नही अपराधी की है। ना-ना मैं तेरे जाल में फंसने वाली नही । जैसे स्पष्ट शब्दो का प्रयोग करने हेतु बताया गया । समस्याओं से ग्रसित होने से पहले जागरूक करने का प्रयास किया गया । बालकों के विरुध्द लैगिंक अपराध इसके अंतर्गत लैंगिक हमला, अश्लील प्रयोजनों के लिये बालक का उपयोग के बारे मे चर्चा की गई । इस दौरान प्राथमिक शाला भैरोगंज के प्रधान पाठक श्री नरेन्द्र मिश्रा एवं माध्यमिक शाला भैरोगंज की प्रधान पाठक श्रीमति सपना बरमैया, स्कूल के समस्त शिक्षक एवं महिला थाना स्टाफ कार्य.प्र. आर. परवेज सिद्दकी, म.आर. श्वेता उपाध्याय, आर. शैलेन्द्र झारिया व स्कूल के बच्चे-बच्चियां उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सिवनी - होम्योपैथिक निशुल्क ईलाज एवं निशुल्क दवा वितरण से हुए हजारों लोग लाभान्वित

सिवनी-पत्रकार सतीश मिश्रा पर हुआ जानलेवा हमला

सिवनी- सरदार@150 पदयात्रा का हुआ आयोजन