केवलारी- क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन पहुचे विधायक रजनीश सिंह ओर ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद मोदी

 केवलारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टाला में विशाल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन में सम्मिलित होकर केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह जी ने  खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर उपस्थित खेल प्रेमी दर्शक बंधुओं को संबोधित कर विजेता एवं उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।



इस अवसर पर साथ ही केवलारी ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद मोदी जी, जिला कांग्रेस महामंत्री सुभाष बघेल जी, जनपद सदस्य मुकेश राजपूत जी, मंडलम अध्यक्ष राजेन्द्र पटेल जी, बीएलए विधानसभा प्रभारी मनीष तिवारी जी, वरिष्ठ नेता डॉ. पैकड़े जी,आईटीसेल ब्लॉक अध्यक्ष चिंटू कौशल जी कार्यकर्त्ता साथी गण सुरेंद्र भलावी जी, चूरामन कावरे जी, आबिद खान जी, रमेश ककोड़िया जी समेत समस्त खेल प्रेमी दर्शक बंधुओं की उपस्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

सिवनी - होम्योपैथिक निशुल्क ईलाज एवं निशुल्क दवा वितरण से हुए हजारों लोग लाभान्वित

सिवनी-पत्रकार सतीश मिश्रा पर हुआ जानलेवा हमला

सिवनी- सरदार@150 पदयात्रा का हुआ आयोजन