सिवनी- शाईनिंग स्टार और पैंथर के बीच हुआ जबरदस्त मुकाबला
मैत्री मैच 2024 पॉलिटेक्निक ग्राउंड में हो रहे रोज जबरदस्त मुकाबला मिल रही दर्शकों को मिल रही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने
सिवनी- मैत्री मैच 2024 टूर्नामेंट के प्रभारी अध्यक्ष टिंक ठाकरे से प्राप्त जानकरी के अनुसार पॉलिटेक्निक मैदान में खेली जा रही मैत्री प्रतियोगिता के अंतर्गत आज दिनांक 18 फ़रवरी को पहला मैच टीम पेंथर और शाइनिंग स्टार के मध्य खेला गया जिसमे शाइनिंग के कप्तान करम सिंह ने पेंथर के कप्तान सुशील धुर्वे को पहले बेटिंग के लिए आमंत्रित किया शाइनिंग की बॉलिंग में शुरवात अच्छी रही पर अंत के ओवर में टीनू की ताबड़तोड़ बेटिंग ने 129 रन का टारगेट शाइनिंग को दिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम शयनिंग 10 ओवर में 90 रन बना सकी पेंथर ने 38 रन से मैच जीता इस मैच के मैन आफ दी मैच टीनू पंन्द्रे रहे आज का दूसरा मैच टीम सिंघम और पत्रकार 11 के मध्य खेला गया जिसमे पत्रकार के कप्तान अयोध्या विश्वकर्मा ने टीम सिंघम के कप्तान अभिराज सिँह की पहले बेटिंग के लिए आमंत्रित किया सिंघम ने 10 ओवर में 120 रन का टारगेट दिया लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार 11 ने शानदार बेटिंग की पर अंत में 18 रन से सिंघम ने मैच को जीता इस मैच में मैन आफ दी मैच राज रहे आज का अंतिम मैच टीम JCB और यलगार के मध्य खेला गया जिसमे यलगार के कप्तान गन्नू ने JCB के कप्तान प्रतीश श्रीवास्तव को बेटिंग के लिए आमंत्रित किया JCB के ओपनर गोलू सक्सेना ने अच्छी शुरवात दी पर पूरी टीम 50 रन पर सीमित रह गई और यलगार ने आसानी से मैच को अपने नाम किया इस मैच के मैन आफ दी मैच मनीष बैन रहे आज के मैचों के निर्णायक संतोष यादव, ऋषिकांत, नीरज, ओम, मोहन, रवि और सकोरिंग की जिम्मेदारी निशांत, टिंकू, रोहित ने और कामेंट्री से सबका मनोरंजन नीरज, विनीत और संजय ने किया आज रविवार के उपलक्ष्य पर मैदान में भोजन की व्यवस्था टीम सिंघम, JCB, शाइनिंग, हेल्थ और सदभाव के कुछ आदरणीयों के सहयोग से की गई जो आज के दिन का मुख्य आकर्षण रहा,कल कुछ मैच शहर की जानी हुई टीमों के मध्य खेले जाएंगे

Comments
Post a Comment