Posts

Showing posts from May, 2022

सिलेंडर फटा आग से जले 2 लाख के नोट और गृहस्ती

Image
 गैस सिलेंडर के ज्वाइंट्स से निकली गैस, आग से 2 लाख के जले नोट, दस्तावेज, गृहस् सिवनी। केवलारी में मंडला नाका के आगे नैनपुर मार्ग पर मंजू पति बृजलाल जाति लोधी के मकान में दिनांक 30 अप्रैल 2022 की रात्रि लगभग 8:00 बजे लगी आग में कच्चा मकान एवं कमरे में रखी नगद राशि 2 लाख रुपये, गृहस्थी के सामान, परिवार की लड़की नीतू और अन्य सदस्यों के एजुकेशन से संबंधित समस्त महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र और दस्तावेज जलकर राख हो गए । कुमारी नीतू जंघेला ने बताया कि कल रात मैं खाना बना रही थी तभी एकदम से भारत गैस कंपनी का गैस सिलेंडर के ऊपरी जॉइंट हिस्से से गैस का रिसाव होने लगा एवं पानी के फुहारे के सामान आग की लपटें घर के चारों ओर फैल गई एकदम से लगी आग को देखकर परिवार जन सभी घर के बाहर भागकर अपनी अपनी जान बचाई, इसकी जानकारी तत्काल पुलिस थाना ,नगर परिषद को दी गई मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड वाहन के द्वारा आग बुझाई गई तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। परिवार जनों ने बताया कि घर में नगद राशि दो लाख रुपया थे जिसमें 70 हजार रुपए गेहूं के और एक लाख तीस हजार रुपए मकान निर्माण की राशि ऐसे कुल दो लाख रुपए 75%जल गये ...