Posts

Showing posts from January, 2024

सिवनी - डी.पी.सी. रोल मॉडल एक्सीलेंस स्कूल ड्रीमलैण्ड सिटी में स्कूल एवं डी.पी. चतुर्वेदी महाविद्यालय का संयुक्त वार्षिक स्नेह सम्मेलन सम्पन्न

Image
स्थानीय डी.पी.सी. रोल मॉडल एक्सीलेंस स्कूल ड्रीमलैण्ड सिटी में स्कूल एवं डी.पी. चतुर्वेदी महाविद्यालय का संयुक्त वार्षिक स्नेह सम्मेलन सम्पन्न        स्थानीय डी.पी.सी. स्कूल एवं डी.पी. चतुर्वेदी महाविद्यालय का संयुक्त वार्षिकोत्सव दिनांक 27/01/2024 को भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे जी के मुख्य आतिथ्य एवं डायरेक्टर डॉ. के.के. चतुर्वेदी एवं डॉ. अमिता चतुर्वेदी की अध्यक्षता में तथा भाजपा नगर अध्यक्ष पप्पू सोनी की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. के.के. चतुर्वेदी ने स्कूल एवं कॉलेज का वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा जिसमें कक्षा 12वीं के टॉपर कृष्णा गहलोद, कक्षा दसवीं के टॉपर आराध्य चतुर्वेदी, विज्ञान मंथन टॉपर कक्षा दसवीं के अथर्व चतुर्वेदी, कक्षा छटवी के चैस विनर आयुष डहेरिया, कक्षा ग्यारवहीं की जूडो विनर अनन्या तिवारी को पुरस्कृत किया गया, साथ ही कॉलेज के स्पर्ण पदक विजेता नारायणी तिवारी एम.एस.सी. गणित एवं श्रद्धा फव्वानी एम.कॉम. को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया।    कार्यक्रम का प्रार...

सिवनी -03 फरवरी को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 सायकल आँन कार्यक्रम का आयोजन

Image
 03 फरवरी को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 एवं पर्यावरण जागरूकता के लिये सायकल आँन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।  सिवनी - आगामी 03 फरवरी को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 एवं पर्यावरण जागरूकता के लिये सायकल आँन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । जिसकी व्यापक तैयारियाँ की गयी है । पिछले आठ वर्षो से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम को समाज के प्रत्येक वर्ग से सराहना के साथ सहयोग प्राप्त होता है । इस वर्ष के सफल आयोजन के लिये समिति के द्वारा दस हजार पंजीयन किये जाने का लक्ष्य है नौ हजार के लगभग प्रतिभागियों का पंजीयन हो चुका है, आयोजन स्थल पर 03 फरवरी को पंजीयन की सुविधा रहेगी शहर सुंदर स्वच्छ और स्वस्थ्य रहे इस व्यापक संदेश के लिये आयोजित हो रहे सायकल आँन को समाज के हर वर्ग का व्यापक सहयोग और समर्थन प्राप्त हो रहा है । इस आशय की बात सायकल आँन आयोजन समिति के संरक्षक संतोष अग्रवाल ने होटल बाहुबली में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की । आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष कपिल पांडे, जनक तिवारी, शिव सनोडिया, नरेन्द्र ठाकुर, संजय शर्मा, देवेन्द्र ठा...

सिवनी- प्रेस क्लब सिवनी द्वारा आयोजित की पत्रकार प्रमोद शर्मा के लिए श्रद्धाजली सभा का आयोजन

Image
  प्रेस क्लब सिवनी द्वारा आयोजित की पत्रकार प्रमोद शर्मा के लिए श्रद्धाजली सभा का आयोजन सिवनी - स्वर्गीय प्रमोद शर्मा एक प्रखर पत्रकार जिन्होंने अपना पूरा जीवन पत्रकारिता को समर्पित कर दिया। आपका यूं चले जाना हमारे लिए दुखद है। आपने चार दशकों तक पत्रकारिता से समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया। 24 साल से आपने दैनिक समाचार पत्र दलसागर प्रकाशित करते हुए यह प्रमाणित भी किया की यदि आपके भीतर जोश और जुनून है तो आप विषम परिस्थिति में भी अखबार को जीवित रख अखबार के जरिए सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता की जा सकती है। पत्रकारिता का यह सूरज 22 जनवरी को अस्त हो गया । चूंकि प्रमोद शर्मा प्रखर अपने गुरु स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज के अत्यंत प्रिय शिष्य थे। उन्हे अपने गुरु का ऐसा आशीर्वाद मिला की जिस दिन प्रमोद शर्मा प्रखर का निधन हुआ उस दिन पूरा विश्व भगवान राम के रंग में रंगा हुआ था। आपका यूं चले जाना आपके परिवार को शून्यता दे गया। परिवार की इस कमी की भरपाई  पूर्ण कर पाना असम्भव है। ईश्वर से प्रार्थना है की स्वर्गीय श्री प्रमोद शर्मा जी की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके द्वारा ...

सिवनी-पत्रकार स्व.प्रमोद शर्मा की श्रृद्धांजलि मंगलवार 2 बजे वृन्दावन लॉन में

Image
पत्रकार स्वर्गीय प्रमोद शर्मा के लिए श्रद्धांजलि सभा  कल दोपहर  2:00 बजे वृंदावन लान में होगी। सभी छोटे बड़े साथी समय पर पहुंचने का कष्ट करें। पत्रकार स्व.प्रमोद शर्मा की श्रृद्धांजलि सभा आज सिवनी दैनिक समाचार पत्र के संपादक प्रमोद शर्मा का बीते दिवस देवलोक गमन हो गया है। वरिष्ठ पत्रकार रहे स्व. प्रमोद शर्मा पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक, धार्मिक गतिविधियों में हमेशा अपनी सक्रीय भूमिका निभाते रहे। प्रेस क्लब ऑफ सिवनी (प्रेस एशोसिएशन, सिवनी) द्वारा वरिष्ठ पत्रकार स्व. प्रमोद शर्मा जी के निधन पर श्रृद्धांजलि सभा आयोजित की गई है यह सभा आज 30 जनवरी 2024 दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजे से होटल वृन्दावन में होगी। प्रेस क्लब के अध्यक्ष अयोध्या विश्वकर्मा ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद शर्मा काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे एवं इनका निधन 23 जनवरी को हो गया। आयोजित श्रृद्धांजलि एवं शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकारों के साथ एडिटर कॉउंसिल, श्रमजीवी पत्रकार परिषद के सदस्य सहित, मातृशक्ति, व्यापारी, राजनीतिक, सामाजिक संगठन सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रेस क्लब ऑफ सिवनी ने जिले क...

सिवनी-भगवान लक्ष्मी नारायण का पूजन कर अग्रवाल समाज ने वितरित किया भंडारा प्रसाद

Image
  भगवान लक्ष्मी नारायण का पूजन कर अग्रवाल समाज ने वितरित किया भंडारा प्रसाद सिवनी- अयोध्या मंदिर में सोमवार को शुभ मुहूर्त में प्रभु श्रीराम के ( Pratishtha ) प्रतिष्ठित होते ही जिले व शहर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जबलपुर रोड लूघरवाड़ा स्थित अग्रसेन भवन परिसर में निर्मित मंदिर में स्थापित भगवान लक्ष्मी नारायण का अग्रवाल समाज समिति के पदाधिकारियों ने विधि-विधान से पूजन किया। साथ ही भगवान श्रीराम का पूजन कर आरती एवं स्तुति की गई। श्रीराम लला के (Ayodhya) अयोध्या में विराजमान होने पर जमकर आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर अग्रसेन भवन को आकर्षक भगवा झंडों व रंगबिरंगी लाइटिंग से सजाया गया। पूजन के बाद सिवनी-जबलपुर मुख्य मार्ग से निकलने वाले श्रद्धालुओं को भंडारा प्रसाद के तौर पर पुलाव-सूजी का (Halwa) हलवा भक्ति भाव से सदस्यों ने वितरित किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्री लक्ष्मी नारायण के दर्शन कर आर्शीवाद लिया। पूजन व भंडारा प्रसाद वितरण में सिवनी अग्रवाल समाज समिति के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।

सिवनी-रामकथा एवं शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की तैयारियां पूर्ण।

Image
  रामकथा एवं शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की तैयारियां पूर्ण। जहाँ एक ओर पूरे देश मे राम मय वातावरण हो गया है, वही शिव की नगरी (Seoni) सिवनी मे राम जी के साथ साथ शिवजी की भी आराधना प्रारम्भ है। इसी क्रम मे नगर के बरघाट रोड स्थित मोती महल लॉन में आगामी 20, 21 एवं 22 जनवरी 2024 को तीन दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया गया है। साथ ही बरघाट नाका के पास स्थित मोतीनाला तट पर श्री नर्मदेश्वर (Shivling) शिवलिंग की स्थापना का कार्यक्रम आयोजित  किया जाना है एवं दिनांक 20 जनवरी को भगवान नर्वदेश्वर शिवलिंग एवं श्री राम कथा वाचक श्री अतुल रामायणी जी की शोभा यात्रा का नगर भ्रमण किया जायेगा।               इस कार्यक्रम की शोभायात्रा का मार्ग लक्ष्मी नारायण मंदिर से शोभा यात्रा के रूप में प्रारंभ होकर नेहरू रोड काली चौक होते हुए मोती महल लॉन पहुंचेगी। शोभा यात्रा के पश्चात मोतीमहल लॉन में कथा वाचक श्री अतुल (Atul) रामायणजी के मुखारविंद से दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीरामकथा होगी। दिनांक 22 जनवरी को हवन, पूजन ,प्राण -प्रतिष्ठा एवं भंडारा ...

बरघाट - एस एल सी- स्टूडेंट लेड कांफ्रेश का गुरुकुल में हुआ शानदार आयोजन

Image
एस एल सी- स्टूडेंट लेड कांफ्रेश का गुरुकुल में हुआ शानदार आयोजन स्टूडेंट लेड कांफ्रेस में शिक्षक के स्थान पर बच्चों ने किया अनेक विषयों का प्रेजेंटेशन।। पालकों ने अपनी क्विज एवं लीड ऐप प्रेजेंटेशन में सहभागिता दर्ज की। बरघाट - ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन के अनुसांगिक शैक्षणिक संस्थान गुरुकुल पब्लिक स्कूल बरघाट में गत दिवस स्टूडेंट लेड कांफ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से सातवीं तक के (Student) विद्यार्थियों ने तरह तरह के विषयों के अनुरूप अपने मॉडल्स चार्ट्स पोस्टर्स गेटअप एवं प्रैक्टिकल के माध्यम से संबंधित जानकारी शिक्षकों एवं पालकों के समक्ष प्रस्तुत किया। एस एल सी के इस कार्यक्रम में संस्था प्रबंध निदेशक नरेश सिंह राजपूत, प्राचार्य  ज्योति सिंह राजपूत तथा सह प्राचार्य नितेश गौतम, लीड कॉर्डिनेटर भाव्या राजपूत, एकेडमिक कॉर्डिनेटर दीक्षा पटले, (Sports) स्पोर्ट ऑफिसर निशाद खान एवं सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यकम में संस्था के फाउंडर मेंबर  कुंवर सिंह राजपूत एवं विष्णु प्रसाद साहू, पालक शिक्षक संघ से अनिरुद्ध तिवारी एवं अशफाक अंसारी, अखंड ज्योति प्र...

सिवनी बरघाट - खेलो बरघाट के समापन में उपस्थित हुए केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते

Image
  खेलो बरघाट के समापन में उपस्थित हुए केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते बरघाट। ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन   के भव्य आयोजन खेलो बरघाट इंटर स्कूल स्पोर्ट्स इवेंट्स 2023-24 में बरघाट ब्लॉक के लगभग 30 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में खेल गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।   कार्यक्रम में कबड्डी, खो-खो, सेवन स्टोन, रेस, थ्रो बॉल, शतरंज, बैडमिंटन आदि खेल (games) प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। समापन के अवसर पर मंच पर अतिथियों के द्वारा सभी जीते हुए विद्यार्थियों को शील्ड/मेडल/सर्टिफिकेट दिए गए। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन की ओर से सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।  कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी, आलोक दुबे जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सिवनी, क्षेत्रिय विधायक कमल मर्सकोले, जिला महामंत्री (Ajay Dagoriya) अजय डागोरिया, जयदीप चौहान,  गजानंद पंचेश्वर, मीना बिसेन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रीमती इमरता साहू, नगर परिषद, अध्यक्ष, विवेक बिसेन मंडल अध्य...

सिवनी- स्वास्थ जांच शिविर कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक हुए शामिल विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया नगर के मंदिरों मे सफाई

Image
  विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया नगर के मंदिरों मे सफाई स्वास्थ जांच शिविर कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक हुए शामिल सिवनी:-आज दिन- को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  दिनेश राय मुनमुन जी मंदिर सफाई अभियान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर कार्यक्रम (Prograam) मे सम्मिलित हुए। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर तीर्थ स्थलों पर 14 जनवरी से 22 जनवरी तक चलायें जा रहे सफाई अभियान अंतर्गत नगर के मंदिरों के सफाई कार्यक्रम मे विधायक  दिनेश राय मुनमुन जी ने भाजपा जिलाध्यक्ष (Alok. Dubey) आलोक दुबे जी एवं पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित होकर प्रातः 09:00 बजे से मठ मंदिर, माता दिवाला मंदिर एवं दुर्गा चौक स्थित दुर्गा मंदिर मे सफाई कार्य किया। ज्ञात हो कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा अयोध्या मे भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के निमित्त, एक सप्ताह पहले 14 जनवरी को पावन पर्व मकर संक्रांति के दिन से 22 जनवरी तक पूरे देश के तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता (Abhiyaan) अभियान चलाये जाने का आग्रह देश के नागरिकों से किया ग...

सिवनी-विधायक मुनमुन राय ने किया सूर्य नमस्कार विभिन्न आयोजनों में हुए शामिल

Image
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया प्राणायाम मैराथन दौड़ प्रतियोगिता को दिखाई हरी झंडी सिवनी:- विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं मैराथन दौड़ कार्यक्रम मे शामिल हुए। सिवनी नगर के भैरोगंज क्षेत्र स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय  मैदान मे राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य मे आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम मे विधायक  (Dinesh)दिनेश राय मुनमुन शामिल हुए। जहां पर आपने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे जी, जिला कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल जी, एसडीएम मेघा शर्मा जी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री कुमरे जी, जिला खेल अधिकारी मनु धुर्वे जी सहित गणमान्य नागरिकों, खिलाड़ियों, (Teacher)शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के साथ सूर्य नमस्कार प्राणायाम किया।  इसके पश्चात विधायक  दिनेश राय मुनमुन जी नगर के बड़ा मिशन स्कूल ग्राउंड सिवनी विश्व मे भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले, युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी (Swami)विवेकानन्द जी की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल सिवनी द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के कार्यक्रम...

सिवनी- SPL प्रेमियों से मिलकर भावुक हुए आईपीएल खिलाड़ी अरशद खान

Image
  रिकार्ड तोड़ दर्शको के बीच हुआ SPL का समापन नन्नू 11 और बॉयज क्लब बनी SPL चैंपियन विधायक दिनेश राय मुनमुन नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान पूर्व सांसद नीता पटेरिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को बांटे पुरस्कार SPL प्रेमियों से मिलकर भावुक हुए आईपीएल खिलाड़ी अरशद खान सिवनी प्रीमियर लीग spl का आज हजारों क्रिकेट प्रेमी और दर्शको के बीच शानदार समापन हुआ आज SPL को ओपन वर्ग में एक नया चैंपियन नन्नू इलेवन टीम बनी तो वही वेटरन वर्ग की चैंपियन बॉयज क्लब बनी।। आज आयोजन के समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अरशद खान आईपीएल को आमंत्रित किया गया था। शिवानी के लाल अरशद खान को जब आयोजन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर संयोजक अब्दुल क़ाबिज़ अखिलेश खेड़कर अभिषेक दुबे और समिति के सदस्यों ने ग्राउंड के अंदर लेकर आया तो पूरा (SPL) ग्राउंड ताली की गर्जनाओं से गूंज उठा। वहीं दूसरी तरफ सिवनी  विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने मधुर संवाद से खिलाड़ियों को और क्रिकेट प्रेमी दर्शकों  को संबोधित करके अपनी प्रसन्नता (SPL) के प्रति जताई। वहीं आयोजन के समापन पर सभी जनप्रतिनि...