सिवनी बरघाट - खेलो बरघाट के समापन में उपस्थित हुए केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते
खेलो बरघाट के समापन में उपस्थित हुए केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते
बरघाट। ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन के भव्य आयोजन खेलो बरघाट इंटर स्कूल स्पोर्ट्स इवेंट्स 2023-24 में बरघाट ब्लॉक के लगभग 30 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में खेल गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में कबड्डी, खो-खो, सेवन स्टोन, रेस, थ्रो बॉल, शतरंज, बैडमिंटन आदि खेल (games) प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। समापन के अवसर पर मंच पर अतिथियों के द्वारा सभी जीते हुए विद्यार्थियों को शील्ड/मेडल/सर्टिफिकेट दिए गए। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन की ओर से सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी, आलोक दुबे जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सिवनी, क्षेत्रिय विधायक कमल मर्सकोले, जिला महामंत्री (Ajay Dagoriya) अजय डागोरिया, जयदीप चौहान, गजानंद पंचेश्वर, मीना बिसेन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रीमती इमरता साहू, नगर परिषद, अध्यक्ष, विवेक बिसेन मंडल अध्यक्ष बरघाट भाजपा, (Gourav Bisen) गौरव बिसेन, गंगेरूआ मंडल अध्यक्ष, विजय राहंगडाले, धारना मंडल अध्यक्ष, पीयूष दुबे भाजपा, संजय बरैया तहसीलदार, प्रशासनिक अधिकारियों, मीडिया, नगर के गणमान्य नागरिकों, बरघाट ब्लॉक के सभी विद्यालयों से प्राचार्य या उनके प्रतिनिधियों, खेल अधिकारियों एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के पूजन से आरंभ हुई। समापन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बच्चों एवं बरघाट नगर में ऐसा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिसमें न केवल एक अपितु पूरे ब्लॉक के विद्यालयों (Student) को शामिल किया गया इस पहल की सराहना करते हुए ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की, कुलस्ते जी ने कहा कि ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन जिस तरह के आयोजन करता है वह अपने आप में वृहत होते है, अतः संस्था संपूर्ण समाज हित में जो कार्य कर रही है उनके अगले कार्यक्रमों में शामिल होने हेतु आश्वस्त किया।
ह्यमन रिसोर्सेस फेडरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर नरेश सिंह राजपूत ने कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुकुल (Gurukul) परिवार, नगर परिषद, प्रशासन, खेल अधिकारियों, सहयोगियों एवं गणमान्य नागरिकों का समय योगदान प्राप्त हुआ। बच्चों एवं पालकों ने इस पंच दिवसीय खेल महोत्सव का आनंद लिया। समस्त पालकों एवं नागरिकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों एवं सभी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।


Comments
Post a Comment