सिवनी- स्वास्थ जांच शिविर कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक हुए शामिल विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया नगर के मंदिरों मे सफाई
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया नगर के मंदिरों मे सफाई
स्वास्थ जांच शिविर कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक हुए शामिल
सिवनी:-आज दिन- को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन जी मंदिर सफाई अभियान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर कार्यक्रम (Prograam) मे सम्मिलित हुए। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर तीर्थ स्थलों पर 14 जनवरी से 22 जनवरी तक चलायें जा रहे सफाई अभियान अंतर्गत नगर के मंदिरों के सफाई कार्यक्रम मे विधायक दिनेश राय मुनमुन जी ने भाजपा जिलाध्यक्ष (Alok. Dubey) आलोक दुबे जी एवं पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित होकर प्रातः 09:00 बजे से मठ मंदिर, माता दिवाला मंदिर एवं दुर्गा चौक स्थित दुर्गा मंदिर मे सफाई कार्य किया। ज्ञात हो कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा अयोध्या मे भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के निमित्त, एक सप्ताह पहले 14 जनवरी को पावन पर्व मकर संक्रांति के दिन से 22 जनवरी तक पूरे देश के तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता (Abhiyaan) अभियान चलाये जाने का आग्रह देश के नागरिकों से किया गया है।
इसके पश्चात नगर के स्मृति लान में सिवनी चेंम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज एवं डा यूं सी मालू वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान मे आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर कार्यक्रम मे विधायक दिनेश राय मुनमुन जी मुख्य अतिथि के रूप मे सम्मिलित हुए। जहां पर आपने मां सरस्वती जी के पूजन एवं छायाचित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। तथा अपने उद्बोधन में जनहित मे आयोजकों द्वारा किए जा रहे कार्य के लिए साधुवाद दिया। इसके उपरांत उक्त संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा विधायक (Dinesh Rai) दिनेश राय मुनमुन जी का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर नरेश दिवाकर जी पूर्व विधायक, संजय मालू जी अध्यक्ष चेंम्बर आफ कामर्स, दौलत सेवलानी सचिव, (Sunil Malu)सुनील मालू जी अध्यक्ष यूसी मालू वेलफेयर सोसायटी, सिद्धार्थ मालू जी सचिव, सुदर्शन बाझल जी उधव आसवानी जी, शंकर अग्रवाल जी, अनिल नाहटा जी, अनिल सिंघानिया जी, सुनील नाहर जी, प्रसन्न मालू जी, आदित्य मालू जी सहित चिकित्सक गण एवं बडी संख्या मे लाभार्थियों की गरिमामय उपस्थिति रही।


Comments
Post a Comment