सिवनी-पत्रकार स्व.प्रमोद शर्मा की श्रृद्धांजलि मंगलवार 2 बजे वृन्दावन लॉन में
पत्रकार स्वर्गीय प्रमोद शर्मा के लिए श्रद्धांजलि सभा कल दोपहर 2:00 बजे वृंदावन लान में होगी। सभी छोटे बड़े साथी समय पर पहुंचने का कष्ट करें।
पत्रकार स्व.प्रमोद शर्मा की श्रृद्धांजलि सभा आज
सिवनी दैनिक समाचार पत्र के संपादक प्रमोद शर्मा का बीते दिवस देवलोक गमन हो गया है। वरिष्ठ पत्रकार रहे स्व. प्रमोद शर्मा पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक, धार्मिक गतिविधियों में हमेशा अपनी सक्रीय भूमिका निभाते रहे। प्रेस क्लब ऑफ सिवनी (प्रेस एशोसिएशन, सिवनी) द्वारा वरिष्ठ पत्रकार स्व. प्रमोद शर्मा जी के निधन पर श्रृद्धांजलि सभा आयोजित की गई है यह सभा आज 30 जनवरी 2024 दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजे से होटल वृन्दावन में होगी।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष अयोध्या विश्वकर्मा ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद शर्मा काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे एवं इनका निधन 23 जनवरी को हो गया। आयोजित श्रृद्धांजलि एवं शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकारों के साथ एडिटर कॉउंसिल, श्रमजीवी पत्रकार परिषद के सदस्य सहित, मातृशक्ति, व्यापारी, राजनीतिक, सामाजिक संगठन सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रेस क्लब ऑफ सिवनी ने जिले के सभी पत्रकारों से इस सभा में शामिल होने की अपील की है।

Comments
Post a Comment