सिवनी - डी.पी.सी. रोल मॉडल एक्सीलेंस स्कूल ड्रीमलैण्ड सिटी में स्कूल एवं डी.पी. चतुर्वेदी महाविद्यालय का संयुक्त वार्षिक स्नेह सम्मेलन सम्पन्न

स्थानीय डी.पी.सी. रोल मॉडल एक्सीलेंस स्कूल ड्रीमलैण्ड सिटी में स्कूल एवं डी.पी. चतुर्वेदी महाविद्यालय का संयुक्त वार्षिक स्नेह सम्मेलन सम्पन्न


       स्थानीय डी.पी.सी. स्कूल एवं डी.पी. चतुर्वेदी महाविद्यालय का संयुक्त वार्षिकोत्सव दिनांक 27/01/2024 को भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे जी के मुख्य आतिथ्य एवं डायरेक्टर डॉ. के.के. चतुर्वेदी एवं डॉ. अमिता चतुर्वेदी की अध्यक्षता में तथा भाजपा नगर अध्यक्ष पप्पू सोनी की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. के.के. चतुर्वेदी ने स्कूल एवं कॉलेज का वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा जिसमें कक्षा 12वीं के टॉपर कृष्णा गहलोद, कक्षा दसवीं के टॉपर आराध्य चतुर्वेदी, विज्ञान मंथन टॉपर कक्षा दसवीं के अथर्व चतुर्वेदी, कक्षा छटवी के चैस विनर आयुष डहेरिया, कक्षा ग्यारवहीं की जूडो विनर अनन्या तिवारी को पुरस्कृत किया गया, साथ ही कॉलेज के स्पर्ण पदक विजेता नारायणी तिवारी एम.एस.सी. गणित एवं श्रद्धा फव्वानी एम.कॉम. को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया।

 



 कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना के साथ कक्षा दसवीं के छात्रों द्वारा किया गया इसके पश्चात् कक्षा छटवीं की छात्रा रितिका उपाध्याय ने सरस्वती वंदना पर सराहनीय नृत्य प्रस्तुत किया। इसके पश्चात् कक्षा नर्सरी के छात्रों द्वारा वेलकम डांस किया गया और साथ ही कक्षा ग्यारहवीं की माही, पूर्णिमा एवं भूमि द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात् कक्षा नर्सरी की फैंसी ड्रेस रैंप वॉक, कक्षा एल.के.जी. संडे थीम ग्रुप डांस, कक्षा यू.के.जी. का जंगल थीम ग्रुप डांस, कक्षा पहली का पंजावी थीम गु्रप डांस, कक्षा दूसरी ‘अ‘ का फिशर डांस, कक्षा दूसरी ‘ब‘ का गोवा डांस, कक्षा तीसरी का इंडियन फेस्टिवल थीम डांस, कक्षा चौथी ‘अ‘ ओल्ड इस गोल्ड थीम डांस, कक्षा चौथी ‘ब‘ पहाड़ी थीम डांस, कक्षा पांचवी चार्ली चैपलिन डांस, कक्षा छटवी रामायण थीम डांस, कक्षा सातवीं बॉयज आर्मी एक्ट, कक्षा सातवीं गर्ल्स लावणी नृत्य, कक्षा सातवीं एवं आठवी का शिवाजी एक्ट एवं नाटक, कक्षा आठवीं एवं नौवीं बॉयज हॉरर थीम डांस, कक्षा आठवीं गर्ल्स रजवाड़ी डांस, कक्षा 9वीं गर्ल्स भगवा थीम डांस, कक्षा दसवीं गर्ल्स लेजी डांस, कक्षा ग्यारहवीं साउथ इंडियन डांस उपर्युक्त सभी कार्यक्रम क्रमबद्ध प्रस्तुत किए गए।
       जिसमें सबसे अधिक प्रभावित कक्षा तीसरी के छात्रों द्वारा भारतीय त्यौहार, कक्षा सातवीं और आठवीं शिवाजी नाटक, कक्षा छटवीं के द्वारा रामायण थीम, कक्षा सातवीं के द्वारा आर्मी एक्ट, कक्षा नवमी के द्वारा भगवा थीम एवं कक्षा पांचवी के द्वारा चार्ली चैपलिन थीम सबसे अधिक सराहनीय रहे। संगीत गायन प्रस्तुति में कक्षा ग्यारहवीं के अथर्व चतुर्वेदी, आराध्य चतुर्वेदी एवं मान्या चतुर्वेदी का समूह गीत, ओम ठाकुर, गुंजन मकवानी, वेदिका ठाकरे, चिरंजीव देशमुख, इशांगी मकवानी, श्रेयांशी सनोडिया, सौम्या ठाकुर (सभी कक्षा 10वीं) के गीत/संगीत अधिक सराहनीय रहे।
       कॉलेज के कार्यक्रमों में सानिया मिर्जा का कत्थक, जी.एन.एम. की छात्राओं का सामूहिक गुजराती नृत्य, बी.एड. के छात्रों का गोंडी नृत्य एवं सैला नृत्य ने सभी का मनोरंजन किया । कॉलेज के छात्रों द्वारा फैंसी ड्रेस की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। आदित्यराज ‘हठीले‘ के कविता पाठ ने सबसे अधिक तालियॉं बटोरी ।
       इस अवसर पर स्कूल एवं कॉलेज के वेस्ट टीचर्स को विधायक जी श्री मुनमुन राय के द्वारा सम्मानित किया गया जिनमें स्कूल अवार्ड वेस्ट कल्चरल इंचार्ज संजना गड़पाल, वेस्ट कल्चरल इचार्ज रश्मि ठाकुर, वेस्ट टीचर सुषमा राय, वेस्ट टीचर मानसी बघेल, वेस्ट एग्जाम इंचार्ज शर्मिष्ठा साहा, वेस्ट डिसिप्लिन इंचार्ज मोनिका शर्मा, वेस्ट एडमिनिस्ट्रेशन इंचार्ज सुरभी यादव, वेस्ट ऑल राउंडर टीचर मोनिका उदासी को दिया गया। तथा सर्टिफिकेट - स्नेहलता ठाकुर वेस्ट डांस टीचर, मयूर वाघमारे वेस्ट डांस टीचर, अज़रा खान वेस्ट एंकर, साक्षी इंगले इस्किल डेवलपमेन्ट एक्टिविटी, स्वाति ठाकरे वेस्ट क्लासरूम एक्टिविटी, गंगाधर कोरचे फाइनेंशियल एक्टिविटी, मनीष चौरसिया वेस्ट स्पोर्ट्स टीचर, शिवानी विश्वकर्मा सांइस एक्टिविटी दिया गया।
       वेस्ट फोफेसर अवार्ड - डॉ. अनिता सिंह चौहान, प्रो. मालविका तलवारे, प्रो. स्मृति तिवारी, प्रो. सरमन गौर, प्रो. एन.के. चौरसिया, प्रो. छाया राकेशिया को दिया गया।
       इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रभारी संजना गढ़पाल, रश्मि ठाकुर, नृत्य कोच स्नेहलता ठाकुर एवं मयूर बाघमारे एवं मंच संचालन आराध्य चतुर्वेदी, अथर्व चतुर्वेदी, आदित्यराज हठीले एवं उदित तिवारी द्वारा किया गया, जिनका मार्गदर्शन सुरभी यादव एवं अज़रा खान द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्कूल एवं कॉलेज के स्टॉफ का अहम् योगदान रहा। आभार डॉ. अमिता चतुर्वेदी ने व्यक्त किया।

चेयरमेन

डॉ. के.के. चतुर्वेदी

Comments

Popular posts from this blog

सिवनी - होम्योपैथिक निशुल्क ईलाज एवं निशुल्क दवा वितरण से हुए हजारों लोग लाभान्वित

सिवनी-पत्रकार सतीश मिश्रा पर हुआ जानलेवा हमला

सिवनी- सरदार@150 पदयात्रा का हुआ आयोजन