सिवनी-भगवान लक्ष्मी नारायण का पूजन कर अग्रवाल समाज ने वितरित किया भंडारा प्रसाद

 

भगवान लक्ष्मी नारायण का पूजन कर अग्रवाल समाज ने वितरित किया भंडारा प्रसाद



सिवनी- अयोध्या मंदिर में सोमवार को शुभ मुहूर्त में प्रभु श्रीराम के (Pratishtha) प्रतिष्ठित होते ही जिले व शहर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जबलपुर रोड लूघरवाड़ा स्थित अग्रसेन भवन परिसर में निर्मित मंदिर में स्थापित भगवान लक्ष्मी नारायण का अग्रवाल समाज समिति के पदाधिकारियों ने विधि-विधान से पूजन किया। साथ ही भगवान श्रीराम का पूजन कर आरती एवं स्तुति की गई। श्रीराम लला के (Ayodhya) अयोध्या में विराजमान होने पर जमकर आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर अग्रसेन भवन को आकर्षक भगवा झंडों व रंगबिरंगी लाइटिंग से सजाया गया। पूजन के बाद सिवनी-जबलपुर मुख्य मार्ग से निकलने वाले श्रद्धालुओं को भंडारा प्रसाद के तौर पर पुलाव-सूजी का (Halwa) हलवा भक्ति भाव से सदस्यों ने वितरित किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्री लक्ष्मी नारायण के दर्शन कर आर्शीवाद लिया। पूजन व भंडारा प्रसाद वितरण में सिवनी अग्रवाल समाज समिति के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सिवनी - होम्योपैथिक निशुल्क ईलाज एवं निशुल्क दवा वितरण से हुए हजारों लोग लाभान्वित

सिवनी-पत्रकार सतीश मिश्रा पर हुआ जानलेवा हमला

सिवनी- सरदार@150 पदयात्रा का हुआ आयोजन