सिवनी–अग्रवाल समाज व सिंधी पंचायत ने संयुक्त रूप से निकाली आक्रोश रैली
अग्रवाल समाज व सिंधी (Sindhi)पंचायत ने संयुक्त रूप से निकाली आक्रोश रैली
अभद्र टिप्पणी करने वालों पर रासुका लगाकर कठोर कार्रवाई करने राष्ट्रपति के नाम सौंपा
सिवनी: अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने अपने-अपने अराध्य देव के विरूद्ध की गई अमर्यादित व अपमानजनक टिप्पणियों पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। 6 नवंबर को शहर में आक्रोश रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है। दोनों समाज के सदस्यों ने बुधवारी बाजार सरचा होटल से एकत्रित होकर पैदल रैली निकाली। आक्रोश रैली नारेबाजी करते हुए नेहरू रोड, शुक्रवारी, गणेश चौक, होकर कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपितों पर राष्ट्रीय सुरक्षा (Kanoon) कानून (रासुका) की कठोर कार्रवाई करने अग्रवाल समाज व सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने अलग-अलग दो ज्ञापन तहसीलदार को सौंपे। आरोपित अमित बघेल व रिंकू सिंह को फांसी देने का नारा संयुक्त आक्रोश रैली में सामाजिकजनों ने बुलंद किया। अग्रवाल समाज अध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल (भालोटिया), महासचिव श्री नरेश अग्रवाल ने ज्ञापन में कहा कि आरोपित अमित बघेल ने अग्रवाल (Samaj) समाज के आराध्य कुलपिता महाराज श्री अग्रसेन के विरूद्ध अमर्यादित व आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसका वीडियो वायरल होने से पूरे देश के अग्रवाल समाज में आक्रोश व गुस्सा व्याप्त है। आरोपित व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में देश में सामाजिक व धार्मिक सौहार्द बिगड़ने की (Ashanka) आशंका है। देश के 5 से 6 करोड़ अग्रवाल समाज के लोग इस घटना से व्यथित हैं। सिंधी समाज के आराध्य देव पर की गई टिप्पणी से पूरे सिंधी समाज में आक्रोश है।
आरोपितों पर कठोर कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़ सरकार को निर्देशित कर आरोपित (Aaropit) अमित बघेल पर रासुका में कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही सिंधी समाज के आराध्य देव झूलेलाल पर अपमानजनक टिप्पणी (Tippani) करने वाले रिंकू सिंह पर रासुका लगाकर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई है। पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्री उधवदास आसवानी, सचिव श्री कन्हैया आहूजा ने ज्ञापन में कहा है कि सिंधी समाज के आराध्य देव झूलेलाल व अग्रवाल समाज के अराध्य देव पर टिप्पणी करने वाले रायपुर के छुटभैया नेता अमित बघेल पर रासुका लगाकर कठोर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि महाराष्ट्र के उल्हासनगर में एक धार्मिक कार्यक्रम में कथावाचक रिंकू सिंह द्वारा न केवल मंच पर मौजूद एक बुजुर्ग महिला के साथ अमर्यादित व्यवहार किया, बल्कि पूर्व में भगवान श्री झूलेलाल के प्रति अपमानजनक टिप्पणी भी की गई। इस कृत्य से सामाजिकजनों की भावनाएं आहत हुई हैं। दोनों आरोपितों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में समाज उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा।
सामाजिकजनों ने दिया एकता का संदेश
श्री नरेन्द्र अग्रवाल ने दोनों समाज के व्यापारियों से एकजुट होने की बात कही। आक्रोश रैली में दोनों समाजों ने एकजुटता का परिचय दिया। कहा कि देश की एकता, धार्मिक सहिष्णुता व सांस्कृतिक सम्मान पर किसी भी प्रकार का आघात स्वीकार नहीं किया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों ने अपील की है कि ऐसे मामलों में त्वरित व उदाहरणीय कार्रवाई सरकार करें, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी करने का दुस्साहस न कर सके। आक्रोश रैली में अग्रवाल समाज समिति व पूज्य सिंधी पंचायत के सभी पदाधिकारी, सदस्य व सामाजिकजनों ने शामिल होकर विरोध दर्ज कराया।


Comments
Post a Comment