केवलारी विधानसभा में भाजपा को मिल रहा है मातृशक्ति का अभूतपूर्व समर्थन

केवलारी विधानसभा में भाजपा को मिल रहा है मातृशक्ति का अभूतपूर्व समर्थन

केवलारी-केवलारी (Vidhansabha)विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह लगातार जनसम्पर्क में व्यस्त है। वह केवलारी विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा कर स्थानीय लोगों 17 नवम्बर को भाजपा के पक्ष में जोरदार मतदान करने अपील कर रहे हैं। जनसम्पर्क के दौरान उन्हें महिलाओं का जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। गांव की महिलाओं से राकेश पाल सिंह को जीत का आशीर्वाद मिल रहा है इतना ही नहीं उनके चुनाव प्रचार में महिला की अच्छी खासी संख्या देखी जा रही है। 

जब हमने सरेखा गांव में महिलाओं से बात की तो महिलाओं का कहना था कि लाड़ली बहना योजना से क्षेत्र की महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हुआ है। लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना , उज्जवला योजना , आयुष्मान योजना जैसी योजनाओं से अगर किसी को सबसे ज्यादा फायदा (Fayada)हुए हैं तो वह महिलाओं को हुआ है। इसलिए केवलारी समेत प्रदेश भर की महिलाएं भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगी। अन्य महिलाओं का कहना था कि राकेश पाल सिंह के कार्यकाल में महिलाओं को क्षेत्र में आत्मसम्मान के हासिल हुआ है। कांग्रेस विधायकों के 28 सालों में केवलारी  विधानसभा की जनता ने जो गुंडागर्दी देखी है वह क्षेत्र की महिलाएं कभी भूल नहीं सकती है। राकेश पाल सिंह के पांच साल के विधायक (Vidhayak)कार्यकाल में केवलारी विधानसभा के कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की गुंडई खत्म हो गई है। इसलिए केवलारी विधानसभा की समस्त महिलाएं राकेश पाल के  साथ है। 


राकेश पाल सिंह के जनसम्पर्क अभियान में बड़ी तादाद में महिलाएं जुड़ रही है। राकेश पाल सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति के साथ केवलारी मंडल के सरेखा, मोहगांव, डोकररांजी, पनवास, परासपानी, अर्जुनझिर, देवझिर, कुम्हड़ा माल, कछारी, , जामुनपानी, बगलई, झोला, भादूटोला, कालोनीखापा, कोहका, मलारा, खरसारू, खापा आदि गांव का दौरा किया।

Comments

Popular posts from this blog

सिवनी - होम्योपैथिक निशुल्क ईलाज एवं निशुल्क दवा वितरण से हुए हजारों लोग लाभान्वित

सिवनी-पत्रकार सतीश मिश्रा पर हुआ जानलेवा हमला

सिवनी- सरदार@150 पदयात्रा का हुआ आयोजन