सिवनी-घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन
भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने अस्पताल पहुंच घायलों का हाल जाना
सिवनी:- विधानसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन(Dinesh rai munmun) दुर्घटना के घायलों को देखने जिला चिकित्सालय पहुंचे। आज अमरवाड़ा से छपारा की ओर आ रही यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई जिसमें सवार लगभग 30 से 35 यात्री घायल हो गए। घटित घटना की जानकारी प्राप्त होने पर भाजपा प्रत्याशी (Dinesh rai munmun) दिनेश राय मुनमुन ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हाल जाना तथा चिकित्सा अमले से घायलों के बेहतर उपचार हेतु चर्चा किया।

Comments
Post a Comment