बरघाट- कमल मर्सकोले का सघन जन संपर्क जारी मिल रहा जनता जनार्दन का समर्थन
भाजपा प्रत्याशी कमल मर्सकोले ने राज्य सरकार की उपाधिया बताई
भाजपा प्रत्याशी कमल मर्सकोले लगातार बरघाट विधानसभा क्षेत्र में अपना जनस्पर्क कार्यक्रम कर रहे हैं। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी का जनसंपर्क कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र के 23 गावों में किया गया। भाजपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क(Jansampark) कार्यक्रम के दौरान भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई जनकल्याणकारी योजनाओं पर कहा सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न जनकल्यानकारी(Yojnao) योजनाओं का सिर्फ ऐलान करने के पश्चात रुक नहीं गई बल्कि इन योजनाओं को धरातल पर उतारकर जनसाधारण को उन सभी योजनाओं से फायदा भी पहुंचाया है। फिर चाहे वह योजना लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी योजना उज्ज्वला योजना, आयुष्मान (Ayushman) कार्ड या भी कोई अन्य योजना सभी का फायदा जन साधारण को मिला है
विपक्ष पर बोलते हुए भाजपा प्रत्याशी ने कहा की "कांग्रेसी विधायक ने अपने कार्यकाल(Time) में सिर्फ एक ही कार्य किया है, भाजपा सरकार के द्वारा शुरू की गई योजनाओं को बरघाट विधानसभा क्षेत्र में आने से रोकने का। बरघाट की जनता कांग्रेसी विधायक के कार्यकाल से तंग होकर फिर से बरघाट में कमल खिलाने जा रही है।
सोमवार को भाजपा प्रत्याशी कमल मर्सकोले का जनसंपर्क कार्यक्रम बरघाट विधानसभा क्षेत्र के 23 गावों मोहगांव (सड़क), झिरिया टोला, गंडाटोला, रूखड़, करहैया, आगरी, मठ्ठा टोला, एरमा, चिखला, निवारी, आलेसुर, पतरई, धुटेरा, पांजरा, सिंदरिया, दरगड़ा, मोहगांव, तीतरी, घटकोहका, कटंगीमरैर, टेवनी, भोंडकी और सर्राहिरी में आयोजित किया गया।


Comments
Post a Comment