बरघाट-विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया ने कुरई क्षेत्र में जनसंपर्क कर मांगा आशीर्वाद
विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया ने कुरई क्षेत्र में जनसंपर्क कर मांगा आशीर्वाद
बरघाट - बरघाट(Barghat) विधानसभा के विधायक कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन सिंह काकोडिया का चुनावी जनसंपर्क जोर शोर से जारी है। विधायक सुबह से लेकर देर रात्रि तक वे मतदाताओं से भेंट मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया ने शनिवार को कुरई के धोबीटोला रमपुरी, कुड़वा, सेवनकन्हार, पिटेसुर, आगरी, पीपरवानी, पारसपानी, जटामा, सिल्लारी, हाथीगढ, बावली, पिंडरई, पुलपुला, सेवनकन्हार मे जनसंपर्क किया।
जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता(Public) ने अपने प्यारे विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया का जोरदार स्वागत किया।
आज के अभियान में कई आदिवासी बहुल(Area) इलाके पहुंचे जहां स्थानीय ग्रामीण ने पूरी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने अपने विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया के माथे विजय तिलक लगाकर, आरती उतारकर स्वागत किया।
जनसंपर्क के दौरान विधायक काकोडिया ने महादेव मंदिर सहित कई मंदिरो में पूजा अर्चना कर आशिर्वाद लिया। विधायक ने जनता के सामने क्षेत्र में किए गए विकास एवं लोकहित के कार्यों का ब्योरा भी रखा। जनता ने भी इलाके में किए गए कामों के लिए विधायक का आभार जताया।

Comments
Post a Comment