सिवनी :-बैनगंगा जी के तट पर भगवान सत्य नारायण व्रत कथा

बैनगंगा जी के तट पर भगवान सत्य नारायण व्रत कथा

सिवनी :- कार्तिक मास गोपाष्टमी के पावन पर्व पर बैनगंगा जी के तट लखनवाड़ा में विगत दो वर्षो से सिवनी क्षेत्र की समस्त महिला मण्डल के द्वारा, गोपाष्टमी कर गौ पूजन,  भगवान सत्य नारायण(Narayan) व्रत कथा एवं माता गंगा को चुनरी भेंट करने का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी 20 नबंवर  सोमवार कार्तिक मास तिथि गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गौ पूजन भगवान सत्यनारायण जी की व्रत कथा (Katha)एवं माता गंगा को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ चुनरी भेंट की गयी इस कार्यक्रम में लगभग 150 मातृशक्ति ने सहभागिता की और पूर्ण विधि विधान(Vidhan) से सभी धार्मिक कार्यक्रमों को सामूहिक रूप से भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य  हेमंत त्रिवेदी के आर्चात्व में अनेक ब्राह्मणों द्वारा शास्त्रोक्त विधि विधान से संपन्न कराया गया 

माता बैनगंगा के तट पर मां गंगा जी का पूजन, गौ पूजन,आँवला पूजन, तुलसी जी का पूजन, गीतापाठ,भगवान सत्यनारायण जी का  पूजन एवं कथा का वाचन लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रधान पुजारी हेमन्त त्रिवेदी(Hemant Trivedi) जी एवं सहयोगी ब्राह्मणों के द्वारा सम्पन्न कराया गया तथा मां बैनगंगा को  चुनरी भेंट भेंट के उपरांत  महाप्रसाद का वितरण किया गया । सत्यनारायण व्रत कथा महिला मंण्डल समिति द्वारा आयोजित किया था इस कार्यक्रम में सिवनी नगर सहित अनेक ग्रामीण माताएँ  बहिने शामिल हुई । सभी अपने साथ पूजन सामग्री लेकर पहुँची थी । पूर्ण आस्था के साथ सर्वजन्य हिताय इस आयोजन के पश्चात समस्त महिला मंडल के साथ ग्रामीण जनों ने महाप्रसाद ग्रहण किया ।  
इस कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिये पंडित हेमंत त्रिवेदी के साथ रविकांत शास्त्री एवं अनेक ब्राह्मण शामिल थे । आयोजक महिला मंडल को ग्रामीणों ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया । 






Comments

Popular posts from this blog

सिवनी - होम्योपैथिक निशुल्क ईलाज एवं निशुल्क दवा वितरण से हुए हजारों लोग लाभान्वित

सिवनी-पत्रकार सतीश मिश्रा पर हुआ जानलेवा हमला

सिवनी- सरदार@150 पदयात्रा का हुआ आयोजन