बरघाट-चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी कमल मर्सकोले ने झोंकी पूरी ताकत
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी कमल मर्सकोले ने झोंकी पूरी ताकत
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी कमल मर्सकोले ने पूरी ताकत झोंक दी है, भाजपा प्रत्याशी ने अंतिम दिवस कुरई विकासखंड के अंतर्गत आने वाले खवासा में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान "टूट गई विकास की डोर, बरघाट (Barghat) की जनता चली भाजपा की ओर" के नारे लगे। जनसंपर्क के दौरान कमल(Kamal) मर्सकोले को जनता ने आपार समर्थन देकर भाजपा प्रत्याशी को उत्साहित किया। अपने संबोधन के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने कहा की पिछले पांच वर्षों के दौरान बरघाट में विकास की डोर टूट गई है, इसलिए बरघाट की जनता फिर से भाजपा की तरफ जा रही है। कांग्रेसी विधायक(Vidhayak) ने अपने कार्यकाल के दौरान कोई विकास कार्य नहीं किया है, सिर्फ गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया है।
भाजपा(Bhajpa) सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया है जिसका फायदा जनता को सीधे मिल रहा है। भाजपा विधानसभा चुनाव में धान 3100, गेहूं 2700 और तेंदूपत्ता 4000 रूपये प्रति बोरा कीए जाने की गारंटी दे रही है। जनजातीय समुदाय के लिए 3 लाख करोड़ रुपए, मध्यप्रदेश में कोई भी परिवार बेघर नहीं रहेगा प्रधानमंत्री (Awas)आवास योजना के साथ ही मुख्यमंत्री आवास(Awas) योजना भी शुरू की जाएगी, लाडली लक्ष्मी योजना और लाडली बहना योजना के पश्चात अब हम 15 लाख ग्रामीण महिलाओं को कौशल परीक्षण द्वारा लखपति बनाएंगे, लाडली लक्ष्मीयों को जन्म से 21 वर्ष तक 2 लाख रुपए दिए जाएंगे, उज्ज्वला और लाडली बहनों को 450 रूपये में गैस सिलेंडर मिलेगा, सरकारी विद्यालयों में मिड डे मिल में मिलेगा पोष्टिक आहार।
कमल मर्सकोले का जनसंपर्क कार्यक्रम चुनाव(Chunav) प्रचार के अंतिम दिवस कुरई विकासखंड के अंतर्गत आने वाले खवासा के ग्रामों में किया गया।

Comments
Post a Comment