सिवनी:-भाजपा सरकार ने सैकडों जनकल्याण की योजनाओं के माध्यम से जनता को सीधा लाभ दिया:-मुनमुन

 भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने गांव-गांव पहुंच मतदाताओं से लिया आशीर्वाद
भाजपा सरकार ने सैकडों जनकल्याण की योजनाओं के माध्यम से जनता को सीधा लाभ दिया:-मुनमुन
ग्राम सोनाडोंगरी से आरंभ हुआ जनसंपर्क अभियान

सिवनी:- भारतीय जनता पार्टी देश का गौरव बढाने वाला राजनैतिक दल है आम जनता(public) की चिंता करने वाली पार्टी है। प्रदेश में श्री शिवराज सिंह की सरकार जिस दिन से बनी है प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिये ऐतिहासिक काम किये है । कांग्रेस ने इस प्रदेश को बीमारू प्रदेश बनाकर रखा था परंतु भाजपा(bjp)ने प्रदेश की सत्ता संभालते ही बिजली, पानी, सड़को की स्थिती केवल सुधारी ही नहीं अपितु हर व्यक्ति को सुविधाएँ सुनिश्चित हो इसकी भी चिंता की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग के परिवारों को सीधा लाभ पहुँचाया। 



इस आशय की बात सिवनी विधानसभा से भाजप के प्रत्याशी  राय मुनमुन (munmun)ने सिवनी विधानसभा के बंडोल मंडल में जनसंपर्क के दौरान कही। भाजपा प्रत्याशी  राय मुनमुन ने कहा कि निर्धन कन्याओं का मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से विवाह जैसी योजनाएँ चलाई तो किसानों को शून्य प्रतिशत पर बैंक से ऋण की सुविधा दी गयी और प्रदेश में आज विकास की फसल लहलहा रही है वह प्रदेश में संवेदनशील भाजपा(bjp) की सरकार होने का परिणाम है।  दिनेश राय मुनमुन ने आमजनता से संवाद करते हुये कहा कि कांग्रेस के समय में बिजली का रोना था, ग्रामीण सड़को के नाम पर पगडंडी और गाढादान हुआ करती थी आज छोटे-छोटे गांव तक पक्की सड़के है हर खेत में पानी पहुँच रहा है और जो रह गये है वहाँ भी बहुत शीघ्र पानी पहुँचाने के लिये भाजपा की सरकार संकल्पि है।  दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने सैकडों जनकल्याण की योजनाओं के माध्यम से आमजनता को सीधा लाभ दिया और अभी लाड़ली बहना योजना के माध्यम से 1250 रूपये हर महिने माता बहनों के खाते में पहुँच रहे है आगामी समय में यह राशि तीन हजार रूपये हो जायेगी। परंतु कांग्रेस(congress) इसे बंद करने के लिये ऐलान कर चुकी है इसलिये इस कांंग्रेस से सावधान रहना पिछली बार कुछ दिनों के लिये सत्ता में आये थे जनकल्याण की सारी योजनाएँ इन्होंने बंद कर दी थी। श्री राय ने कहा कि जनकल्याण के विकास भी भाजपा ने दिल खोलकर किया है और केन्द्र में भाजपा की सरकार है जो राम मंदिर बनाकर देश को गौरव प्रदान कर रही है। आज जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने प्रातः 09:00 बजे से भाजपा मंडल बंडोल अंतर्गत आने वाले ग्राम सोनाडोंगरी सघंन जनसंपर्क आरंभ किया। जहां पर ग्रामीण बंधुओं द्वारा आपकी भव्य आगवानी कर फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। तत्पश्चात श्री राय द्वारा ग्राम खामखरेली, सिहोरा, बलारपुर, सरगापुर, मगरकठा, मुआरी, मेहलोन, जोगीवाडा, जेवनारा, बजरवाडा, बांदरा, कलारबांकी, थांवरी, सालीवाडा, भाजीपानी, खमरिया, बीसावाडी, बीसापुर, कुकलाह, बांकी, जुरतुरा, मोठार, जुझारपुर, दुकली, गंगेरुआ, बंडोल, राहीवाडा, गरठिया, गंगई, छुआई, एवं ग्राम भोंगाखेडा मे आमजनों से संपर्क कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों, जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं ग्रामीण बंधुओं की बड़ी संख्या मे उपस्थिति 

Comments

Popular posts from this blog

सिवनी - होम्योपैथिक निशुल्क ईलाज एवं निशुल्क दवा वितरण से हुए हजारों लोग लाभान्वित

सिवनी-पत्रकार सतीश मिश्रा पर हुआ जानलेवा हमला

सिवनी- सरदार@150 पदयात्रा का हुआ आयोजन