केवलारी-लाड़ली बहना योजना की छठी किस्त भेजने पर भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
लाड़ली बहना योजना की छठी किस्त भेजने पर भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
Seoni- धनतेरस से पहले लाड़ली बहना योजना की किस्त मिलने से केवलारी क्षेत्र की महिलाओं में खुशी है। केवलारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह ने लाड़ली बहना योजना की किस्त हितग्राहियों तक भेजने के लिए मुख्यमंत्री (Mla)शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया है। अपने जनसम्पर्क के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जो कहती है वो करती है। प्रदेश सरकार लगातार गांव , गरीब, महिला , आदिवासी सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रही है
भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह ने कि वह केवलारी विधानसभा के विकास के लिए लगातार पांच वर्षों तक प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने (Speak)कहा कि केवलारी विधानसभा में पिछले पांच सालों में में 70 सड़कों का निर्माण हुआ है तथा विधानसभा में 16 बड़े-छोटे पुलों का निर्माण पुलों का पुनः निर्माण किया गया है। केवलारी विधानसभा में नए सब स्टेशनो का निर्माण जिसमें 132/33 के.वी एवं 33/11 के.वी कर सब स्टेशन निर्माण से बिजली की समस्या से निजात मिली है। एवं विधानसभा के 142 गांव में समूह पेय जल योजना के माध्यम से नल की टोटी के माध्यम से हर घर शुद्ध पेय जल पहुंच रहा है तथा 130 गांव में राष्ट्रीय जल (Water)जीवन मिशन की योजना अंतगर्त जन-जन के घर में शुद्ध जल की आपूर्ति हो रही है। 194 करोड़ की लागत से संजय सरोवर बांध की नहरों का सीमेंट्रीकरण केन्द्र शासन पेयजल एवं म.प्र. शासन से स्वीकृत हुआ है। धनौरा में आई.टी.आई एवं डिग्री कालेज और केवलारी में केन्द्रीय विद्यालय और सीएम राइज स्कूलों की सौगात विधानसभा को मिली है। बिजना, हरई माइको एग्रीकेशन की योजना आतंगर्त अंजनीया, चंडी, विहिरिया, प्रतापगढ़, गोरखपुर हरई, देवरी, सुकरी एवं अन्य गांव में 2600 हेक्टयर भूमि का सिचांईकरण योजना निर्माण कार्य किसानों के हित संरक्षित किए जा रहे हैं।
भाजपा विधायक राकेश पाल सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुबह दिवराटोला से जनसम्पर्क की शुरूआत कर मानेगांव, सिघोडी, कतरवाड़ा खमरिया, भालीवाड़ा, चवारमरा, रोसान, गिट्टीखाद्दन, चंदनवाड़ाखुर्द, पोंगार, भाटा, थावरी, रडयाई, चंदनवाड़ाकला, खुर्सीपार, समनापुर, गोंडी हिनोतिया डोकरराजी, बगलाई गांवों का दौरा किया। जनसम्पर्क के दौरान उन्हें क्षेत्रवासियों का बढ़चढ़ कर सहयोग और समर्थन मिला।
Comments
Post a Comment