सिवनी -युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष राहुल पांडे ने साथियों सहित काॅग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

 युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष राहुल पांडे ने साथियों सहित काॅग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

सिवनी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी ने युुवा आनंद पंजवानी को जब से अपना प्रत्याशी घोषित किया है तब से सिवनी विधानसभा के ग्रामीण एवं नगरीय युवाओ में (Anand Panjwani) आनंद पंजवानी के प्रति अपना समर्थन देने के लिये होड़ सी लग गयी है; 



प्रत्याशी घोषित होने से लेकर अभी तक बडी संख्या में युवा आनंद केे समर्थन में कांग्रेस(Congress) पार्टी की सदस्यस्ता ग्रहण कर रहे है इसी तारतम्य में सिवनी नगर के कबीर वार्ड से युवा(Yuva)मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष राहुल पांडे ब्राम्हण समाज युवा शाखा केे संदीप दुबे, कबीर वार्ड से निर्दलीय चुुनाव लड़े मिलिन्द्र टीनू पन्दे्, भाजपा पिछडा वर्ग युुवा मोेर्चा के अध्यक्ष दिलीप सिंह जंघेला ने जिला कांग्रेस कार्यालय आकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना, सिवनी विधानसभा युवा कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंजवानी, जिला संगठन मंत्री पंकज शर्मा, नगर अध्यक्ष इमरान पटेल, अखिल भारतीय युवक कांग्रेस के प्रभारी मानसिंह राठौर सोहेल पाशा, धु्रव नारायण चैधरी, गेंदलाल भलावी, विपिन यादव की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राहुल पांडे के द्वारा अपने साथियों सहित सदस्यता ग्रहण करने जिला एवं नगर कांग्रेस द्वारा बधाई प्रेषित करते हुये आशा व्यक्त की है कि जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के साथ ही सिवनी विधानसभा के युवा प्रत्याशी आनंद पंजवानी को विजयी बनाने में सहयोग करेगें।

Comments

Popular posts from this blog

सिवनी - होम्योपैथिक निशुल्क ईलाज एवं निशुल्क दवा वितरण से हुए हजारों लोग लाभान्वित

सिवनी-पत्रकार सतीश मिश्रा पर हुआ जानलेवा हमला

सिवनी- सरदार@150 पदयात्रा का हुआ आयोजन