बरघाट- विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कमल मर्सकोले को मिल रहा है जनता का अपार समर्थन

 बरघाट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कमल मर्सकोले को मिल रहा है जनता का अपार समर्थन  

बरघाट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कमल मर्सकोले युद्धस्तर पर जनसंपर्क करके लगातार अपने लिए जनसमर्थन की मांग कर रहे हैं, (B.J.P)भाजपा प्रत्याशी के जनसंपर्क कार्यक्रम से आम जनता भारी तादाद में जुड़कर अपना समर्थन दे रही है।  कमल मर्सकोले ने विपक्ष के उम्मीदवार पर निशाना साधते हुए कहा "कॉन्ग्रेसी उम्मीदवार ने अपने (Vidhayak) विधायक कार्यकाल के दौरान जमकर उगाही की है, राज्य सरकार से विकास कार्यों के लिए आने वाले पैसों से अपनी तिजोरी भरने के अलावा कोई विकास कार्य नहीं किया है। 




बरघाट विधानसभा क्षेत्र की जनता 17 नवंबर को होने जा रहे चुनाव में विपक्ष को रिकॉर्ड मतों से हराएगी। भाजपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क(Jansampark) कार्यक्रम के दौरान जनता से आगामी 17 नवंबर को भाजपा के समर्थन में अपना वोट (Vote)डालने की अपील की। भाजपा प्रत्याशी ने कहा के एमपी के मन में मोदी है अपनी बात को जारी रखते हुए कहा की एमपी की जनता फिर इस बार भाजपा सरकार को बहुमत देकर विजयी बनाएगी। बरघाट की जनता इस बार विकास के प्रतीक भाजपा को वोट देकर बरघाट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को जिताएगी।  शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी कमल मर्सकोले का जनसंपर्क कार्यक्रम पीपरवानी, जटामा, सिल्लारी, हाथीगण, परासपानी, आगरी, पितेसुर, कुडवा रै, कुडवा मा, चीचलडोल माल, धोबीटोला और धोबीटोला रैयत में आयोजित की गई।

Comments

Popular posts from this blog

सिवनी - होम्योपैथिक निशुल्क ईलाज एवं निशुल्क दवा वितरण से हुए हजारों लोग लाभान्वित

सिवनी-पत्रकार सतीश मिश्रा पर हुआ जानलेवा हमला

सिवनी- सरदार@150 पदयात्रा का हुआ आयोजन