बरघाट- कमल मर्सकोले ने बरघाट विधानसभा क्षेत्र के 24 गांवों में किया जनसंपर्क कार्यक्रम


 कमल मर्सकोले ने बरघाट विधानसभा क्षेत्र के 24 गांवों में किया जनसंपर्क कार्यक्रम

भाजपा प्रत्याशी (Kamal MArskole)कमल मर्सकोले ने बरघाट विधानसभा के अंतर्गत आने वाले 24 गावों में जनसंपर्क कार्यक्रम कर आम जनता से विधानसभा चुनावों में मांगा समर्थन। कमल मर्सकोले का जनसंपर्क कार्यक्रम प्रात: 9 बजे कमकासुर ग्राम से प्रारंभ कर झालागोंडी में रात्रि 8:30 समाप्त हुआ ।
भाजपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि "बरघाट विधानसभा में पिछले 5 वर्षों में गुंडागर्दी बढ़ गई है, बरघाट में सिर्फ कांग्रेसी विधायक के चहेतों के ही काम हुए है, आम जनता के नहीं, (Barghat)बरघाट की आम जनता कांग्रेसी विधायक से परेशान हो गई है, इसलिए बरघाट में भाजपा का कमल खिल रहा है"।
बरघाट से भाजपा प्रत्याशी कमल मर्सकोले ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने अनगिनत कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है जैसे मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, संबल योजना, लाडली बहना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना, आयुष्मान भारत योजना इत्यादि।
भाजपा प्रत्याशी कमल मर्सकोले का जनसंपर्क कार्यक्रम बरघाट के 24 गावों (Kamkasur)कमकासुर, गोलीटोला, शाखादेही, नयेगांव, धोबीसर्रा, ब्रुकगंज, तुइयापार, मूंडापार, वनगांव, डुंगरिया, दलाल, केशरदिया, थरेली, दरासीखुर्द, जुगराटोला, खापा, दरासीकला, डूंडासिवनी, करकोटी, रेंगाटोला, मगरकठा, बकरमपाठ, आतरवानी और झालागोंदी में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओम महेश मिश्रा श्रावस्ती भाजपा जिला अध्यक्ष की उपस्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

सिवनी - होम्योपैथिक निशुल्क ईलाज एवं निशुल्क दवा वितरण से हुए हजारों लोग लाभान्वित

सिवनी-पत्रकार सतीश मिश्रा पर हुआ जानलेवा हमला

सिवनी- सरदार@150 पदयात्रा का हुआ आयोजन