केवलारी- राकेश पाल सिंह ने की अपील- प्रधानमंत्री को सुनने के लिए चलो सिवनी

राकेश पाल सिंह ने की अपील- प्रधानमंत्री को सुनने के लिए चलो सिवनीके

केवलारी विधानसभा के वासियों से की सिवनी पहुंचने की अपील 

केवलारी से भाजपा प्रत्याशी दिन-रात अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं वह प्रत्येक दिन 20 से अधिक गांवों में जनसम्पर्क साध रहे हैं। वह अपने (jan sampark)जनसम्पर्क में अपने पांच साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गिनाना नहीं भूलते हैं, साथ ही कांग्रेस के लगातार 28 सालों की नाकामयाबी की भी चर्चा लोगों के साथ करते हैं। (Rakesh Pal) राकेश पाल लोगों से कहते हैं कि एक परिवार से 28 साल तक विधायक रहा है लेकिन उन्होंने  कभी भी केवलारी की जनता के  लिए कुछ नहीं किया है। कांग्रेसी परिवार अपनी जेबें भरने में व्यस्त रहा और केवलारी की जनता विकास के महरूम रही। 



राकेश पाल सिंह ने भोरगोंदी सुबह नौ बजे अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत की। उन्होंने 5 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिवनी रैली में लोगों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार गांव, गरीब, किसान, महिला, आदिवासी, के विकास के लिए निरन्तर काम कर रहे हैं। मोदी सरकार की और प्रदेश(Pradesh) सरकार की योजनाओं का लाभ महिलाओं समेत हर वर्ग को मिल रहा है। इससे हम सभी का नैतिक दायित्व बनता है कि जब विश्व के सबसे बड़े नेता हमारे क्षेत्र में आ रहे हैं तो उनको सुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और उनके विचारों से प्रेरणा लें। 

केवलारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह ने समर्थकों के साथ गावं भोरगोंदी, सोनखार, बावली, झितर्रा, सिन्द्रादेही,  नेवरगांव, कंचनवाड़ा, रूमाल, मधोटोला, घाटखरपड़ीया, टिकरी बम्हनी, सारसडोल, उगली, गोरखपुर, खामी, पोंडी, मलारी, चिखली, खरपड़िया आदि में जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान उनके साथ सैकड़ों की तादाद में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और महिला भी मौजूद रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

सिवनी - होम्योपैथिक निशुल्क ईलाज एवं निशुल्क दवा वितरण से हुए हजारों लोग लाभान्वित

सिवनी-पत्रकार सतीश मिश्रा पर हुआ जानलेवा हमला

सिवनी- सरदार@150 पदयात्रा का हुआ आयोजन