जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन सिवनी में सर्वधर्म प्रार्थनासभा का आयोजन सम्पन्न

 सिवनी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ होने के पूर्व जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन सिवनी में सर्वधर्म प्रार्थनासभा का आयोजन किया गया, 



जिसमें पंडित राजेन्द्र पांण्डे, ज्ञानीचरणसिंह, पादरी विमल कुजूर, असलम बाबा ने प्रार्थना कर देश में एकता और अखंण्डता की कामना की एवं राहुल गांधी जी जिस उद्धेश्य से भारत जोड़ो यात्रा देश में निकाल रहें है वह अपने उद्धेश्य में सफल हो। इन सभी का जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मो. असलम खान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ब्रजेशसिंह लल्लू बघेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान पटेल ने शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।

तत्पश्चात जिला मुख्यालय में होने वाली पदयात्रा के संबंध में चर्चा की गयी, दिनांक 8 सितम्बर 2022, दिन गुरूवार को दोपहर 2 बजे समस्त कांग्रेस जन नगरपालिका के सामने एकत्रित होकर शुक्रवारी, गणेश चौक होते हुये जिला कांग्रेस कार्यालय में पदयात्रा का समापन्न किया जायेगा।
इस अवसर पर जेपीएस तिवारी, सुरेन्द्र करोसिया, विष्णु करोसिया, मोहनसिंह चंदेल, नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान, श्रीमती कविता कहार, श्रीमती तृप्ति नामदेव, श्रीमती पवन रिनायत, श्रीमती दीपमाला बघेल, विनोद यादव, एड़ पंकज शर्मा, शिवसनोडिया, आनंद पंजवानी, राजा मुबीन खान, अमित डागोर, ऋषभ ठाकुर, मोहनसिंह ठाकुर, राजिक अकील, आजम दीवान, राजेश मानाठाकुर, रंजीत यादव, डालचंद बर्वे, निर्मल निखारे, श्याम डहेरिया, सुमित मिश्रा, देवधर सक्सेना, उदयसिंह बघेल, फिरोज भाई कंडीपार,मो. शाहिद रजा, असद बबली खान, इब्राहिम खान, मनीष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, जिब्राईल अंसारी, जयप्रकाश परिहार, नन्दू यादव, सुजीत गोदरे, राजू सनोडिया बाधी, ठाकुरसिंह डहेरिया, तबरेज अली, सुशील सोनकेशरिया, दीपक पात्रे, रंजीत परिहार, सतेन्द्र बघेल, मिर्जा फैशल खान, पार्षद महमूद खान, शिबू सेंगर, जोऐब, पहलाद चौहान, असद बबली खान, राजू कहार, आसिफ खान, असफाक आशू खान, धनंजयसिंह, वसीम रायल, शुभम, लक्षमण सोनी सहित बडी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहें।  
जिला कांगेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना, नगर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान पटेल ने जिला, नगर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि-पदाधिकारी, कांग्रेस संगठन के समस्त मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा समस्त कांग्रेस जनो से पदयात्रा में उपस्थिती की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

सिवनी - होम्योपैथिक निशुल्क ईलाज एवं निशुल्क दवा वितरण से हुए हजारों लोग लाभान्वित

सिवनी-पत्रकार सतीश मिश्रा पर हुआ जानलेवा हमला

सिवनी- सरदार@150 पदयात्रा का हुआ आयोजन