सिलेंडर फटा आग से जले 2 लाख के नोट और गृहस्ती

 गैस सिलेंडर के ज्वाइंट्स से निकली गैस, आग से 2 लाख के जले नोट, दस्तावेज, गृहस्





सिवनी। केवलारी में मंडला नाका के आगे नैनपुर मार्ग पर मंजू पति बृजलाल जाति लोधी के मकान में दिनांक 30 अप्रैल 2022 की रात्रि लगभग 8:00 बजे लगी आग में कच्चा मकान एवं कमरे में रखी नगद राशि 2 लाख रुपये, गृहस्थी के सामान, परिवार की लड़की नीतू और अन्य सदस्यों के एजुकेशन से संबंधित समस्त महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र और दस्तावेज जलकर राख हो गए ।


कुमारी नीतू जंघेला ने बताया कि कल रात मैं खाना बना रही थी तभी एकदम से भारत गैस कंपनी का गैस सिलेंडर के ऊपरी जॉइंट हिस्से से गैस का रिसाव होने लगा एवं पानी के फुहारे के सामान आग की लपटें घर के चारों ओर फैल गई एकदम से लगी आग को देखकर परिवार जन सभी घर के बाहर भागकर अपनी अपनी जान बचाई, इसकी जानकारी तत्काल पुलिस थाना ,नगर परिषद को दी गई मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड वाहन के द्वारा आग बुझाई गई तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। परिवार जनों ने बताया कि घर में नगद राशि दो लाख रुपया थे जिसमें 70 हजार रुपए गेहूं के और एक लाख तीस हजार रुपए मकान निर्माण की राशि ऐसे कुल दो लाख रुपए 75%जल गये जिनके अवशेष दिखाई दे रहे है, डॉक्यूमेंट फाइलो में रखे प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज ,घर गृहस्थी का सामान पूरा जलकर राख हो गया।


Comments

Popular posts from this blog

सिवनी - होम्योपैथिक निशुल्क ईलाज एवं निशुल्क दवा वितरण से हुए हजारों लोग लाभान्वित

सिवनी-पत्रकार सतीश मिश्रा पर हुआ जानलेवा हमला

सिवनी- सरदार@150 पदयात्रा का हुआ आयोजन