सिवनी- भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सिवनी की जिला बैठक हुई संपन्न
भाजपा ही दलितों की हितेषी है = कैलाश जाटव
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सिवनी की जिला बैठक हुई संपन्न
सिवनी- आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिवनी में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव जी का आगमन हुआ जिसमें मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के द्वारा ढोल ताशे आतिशबाजी पुष्प माला के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया चुनावी सरगरिमियों के चलते अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का आना भारतीय जनता पार्टी बालाघाट सिवनी लोकसभा को संगठनातमक और मजबूत करना माना जा रहा है चूंकि एक अप्रैल को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की कामकाजी जिला बैठक वृहद रूप में संपन्न हुई जिसमें सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश जाटव जी , पूर्व संगठन मंत्री भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री केशव सिंह भदौरिया जी , बैतूल भाजपा के संगठन प्रभारी , पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुजीत जैन जी , जिला महामंत्री भाजपा अजय डागोरिया जी ,प्रदेश मंत्री अजय मेश्राम जी , जिला महामंत्री गजानंद पंचवेशर जी ,जिला मंत्री श्रीनिवास मूर्ति जी ,एवं अन्य अतिथियों के द्वारा पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई इसके उपरांत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशीष माना ठाकुर के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव जी को शाल भेंट कर और सविधान के रचियता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जी का छाया चित्र भेंट किया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैलाश जाटव जी ने कहा की दलितों की सच्ची हितैषी मात्र भाजपा ही है क्युकी भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो दलितों के बारे में सोचती है गरीब शोषित और वंचित लोगों के लिए जनकल्याणकारी योजनाये चलाई जा रही है फिर चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना हो उज्ज्वला योजना हो या शौचालय योजना गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह आदि बहुत सी योजनाएं हैं जिसे दलित गरीबों को सबसे ज्यादा लाभ मिल रहा है केशव सिंह भदौरिया ने अपने विचार रखते हुए कहा की पूर्व की सरकारों ने और वर्तमान की सरकार में हमें मूल्यांकन करना होगा की किस राजनेतिक दल से अनुसूचित जाति वर्ग का शोषण किया है क्योंकि कांग्रेस ने कभी दलितों को आगे आने नही दिया यहां तक कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जी का एक नहीं दो दो बार कांग्रेस ने चुनाव हराया यह हम सभी को जाने की आवश्यकता है इसीके साथ आंकड़े बताते हैं की योजनाओं का सबसे ज्यादा फायदा अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को ही मिल रहा है कार्यक्रम में समस्त भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी मतों से जीत दिलाने में एड़ी चोटी का जोर लगायेंगे कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष आशीष माना ठाकुर के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का आभार जिले की उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी नगौत्रा ने किया

Comments
Post a Comment