सिवनी -एक एक मतदाता के पास जाकर भाजपा की कल्याणकारी, विकास और देश को गौरव दिलाने बाते याद दिलाने की आवश्यकता है
भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार ने पिछड़ा वर्ग के कल्याण की अनेक योजनाओं के साथ सभी वर्गो के लिये के लिये सरकार ने कल्याणकारी काम किये है किसानों की बेहतरी के लिये भाजपा ने जितनी गंभीरता से काम किये है वह यदि अन्य सरकारे कर लेती तो आज(Today) देश पूरी दुनिया में सबसे शक्तिशाली देश होता और प्रदेश स्वर्णिम प्रदेशों में गिना जाता प्रदेश का विकास(Vikas) और किसानो तथा आमजनता की खुशहाली शिवराज सरकार के बाद दिखाई दे रही है अन्यथा मध्यप्रदेश एक बंटाढारी मुख्यमंत्री के कार्यकाल में बिजली, पानी, सड़को की हालात पर रो रहा था जनकल्याण की कोई योजनाएँ नहीं थी प्रदेश के किसानों की कुर्की और ब्याज(Intrest) के बोझ का अपमान हमेशा होते रहा है परंतु शिवराज सरकार ने प्रदेश के सभी वर्गो के कल्याण के साथ पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिये जो काम किये है वह सराहनीय है प्रदेश में पिछड़ा वर्ग का गठन भी शिवराज सरकार ने ही किया है कांग्रेस की सरकार ने इस बात की कभी चिंता नहीं । इसलिये आवश्यक है इस प्रदेश भाजपा की कल्याणकारी सरकार की पुन: वापसी हो इसके लिये पिछड़ा वर्ग मोर्चे के समस्त कार्यकत्र्ता एक घर जाकर मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में लाने के लिये पूरी क्षमता से जुट जाये ।
इस आशय की बात पिछड़ा वर्ग मोर्चा (Morcha)के जिलाअध्यक्ष पीतपाल सिंह बघेल ने सिवनी विधानसभा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकत्र्ताओं की बैठक लेकर उन्हें जिम्मेदारी से जुटने के लिये कहा । इस बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष (Santosh Agarwal)संतोष अग्रवाल, व्यंकट राव बिसेन, मोर्चे के महामंत्री चंचलेश साहू, विधानसभा के प्रभारी बसंत कटरे पुरूषोत्तम साहू, अनिल पटवा रामलाल राय एवं सभी आठों मंडल के अध्यक्ष एवं कार्यकारणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने अखिल भारतीय मेडिकल परीक्षाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को दस प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए विशेष पहल की है । प्रदेश की सरकार ने किसानों के कल्याण से संबंधित जो योजनाएँ प्रारंभ की है उससे किसानों के जीवन बदलाव आया है और देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत हुई है । भाजपा की सरकार ने देश की मजबूती हर व्यक्ति के कल्याण के माध्यम से सुनिश्चित की है । इसलिये भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी हमारी है एक एक मतदाता के पास जाकर भाजपा की कल्याणकारी, विकास और देश को गौरव दिलाने बाते याद दिलाने की आवश्यकता है ।

Comments
Post a Comment