सिवनी-भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने बीजादेवरी मंडल अंतर्गत ग्रामों मे किया सघंन जनसंपर्क

 भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने बीजादेवरी मंडल अंतर्गत ग्रामों मे किया सघंन जनसंपर्क

प्रधानमंत्री मोदी जी ने गरीबो के हितों में अनेक योजनाएँ बनायी: मुनमुन
सिवनी:- भारतीय जनता पार्टी(Party) की केन्द्र और प्रदेश की सरकारे देश के समग्र विकास के साथ आम जनता के जीवन को सुखमय बनाने के लिये पूरी क्षमता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही हैे। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीबो के हितों में अनेक योजनाएँ बनायी है और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोडऩे के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे है।उक्ताशय की बात (seoni)सिवनी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी श्री दिनेश राय मुनमुन ने विधानसभा क्षेत्र के चमारी मंडल में चुनावी जनसंपर्क के दौरान व्यक्त किये। 


भाजपा प्रत्याशी श्री दिनेश राय मुनमुन ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी समाज के विकास और उत्थान के लिये जितनी चिंता की है पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने वैसी चिंता कभी नहीं की और (Bhajpa)भाजपा सरकारों ने जो काम किये है उससे आदिवासी समाज को अधिकार प्राप्त हुये उनके जीवन में बदलाव आया है। चमारी मंडल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की आम सभा में पहुँचे विशाल जनसमुदाय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री जी ने गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से गरीबो के जीवन को खुशहाल बनने के संकल्प को दुहराया और आदिवासी समाज के गौरव का स्मरण कर आदिवासी(Samaj) समाज के प्रति भाजपा की पवित्र सोच का परिचय दिया है। श्री दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सिवनी की सभा में स्पष्ट कर दिया है कि वह गरीब कल्याण की योजनाओं को निरंतर जारी रखेंगे और प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना पाँच साल तक आगे भी जारी रहेगी। (Goverment)सरकार की इस योजना से देश के गरीबो का बड़ा हित सुनिश्चित होगा। श्री राय ने कहा कि आदिवासी गरीबो के हित भाजपा ही कर सकती है कांग्रेस तो गरीब कल्याण की योजनाएँ बंद करती है और भ्रष्टाचार घोटालों के माध्यम से अपनी तिजोरियाँ भरती है। इसके साथ ही श्री राय ने आमजनों से कहा कि भाजपा को वोट देना सुनिश्चित कर लें आपके हित और क्षेत्र का विकास सुनिश्चित होगा।भाजपा प्रत्याशी श्री दिनेश राय मुनमुन ने आज प्रातः 09:00 बजे विधानसभा के भाजपा मंडल बीजादेवरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुड़ी से सघंन जनसंपर्क अभियान प्रारंभ कर ग्राम चारगांव, जरौंदा, समनापुर, बखारी, रामगढ़, ढारिया, जामुनपानी, जमुनिया, केवलारी, बंदरिया, लकवाह, निवारी, सालीवाडा, घोघरी, ऊंटेकटा, दरबई, तुलफ रैयत, वेरढाना, खैरनरा, कोंडरा, पीपरढाना, देवतामऊं, बीजादेवरी, बारी, दल्लीटोला, माहुलपानी, बवैया, चिखली, गोरखपुर, सिंदरई, टांडेटोला, अटामा, ढुटई, सुकरी, रायगढ़, घुंघसा एवं ग्राम मुआरी का दौरा करते हुए जनसंपर्क कर मतदाता बंधुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

सिवनी - होम्योपैथिक निशुल्क ईलाज एवं निशुल्क दवा वितरण से हुए हजारों लोग लाभान्वित

सिवनी-पत्रकार सतीश मिश्रा पर हुआ जानलेवा हमला

सिवनी- सरदार@150 पदयात्रा का हुआ आयोजन