केवलारी विधायक श्री राकेश पाल सिंह जी ने फायर एवं कचरा गाड़ी को हरि झण्डी दिखाकर किया शुभारंभ

 केवलारी विधायक श्री राकेश पाल सिंह जी ने फायर एवं कचरा गाड़ी को हरि झण्डी दिखाकर किया शुभारंभ




केवलारी:- आज दिनांक 19/04/2022 दिन मंगलवार को केवलारी नगर वासियों की कई वर्षों से लंबित फायर ब्रिगेड व कचरा गाड़ी की मांग केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह द्वारा हरी झंडी देकर पूरी की हे। नगर परिषद केवलारी के सीएमओ श्री शिवकुमार बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद केवलारी द्वारा एक दमकल वाहन एवम चार कचरा गाड़ी का शुभारंभ केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह द्वारा किया गया। इसके साथ ही नगर परिषद केवलारी के अंतर्गत फीकल स्लग ट्रीटमेंट प्लांट रिकवरी केंद्र वा विधायक निधि से मुक्तिधाम में टीन शेड सभा मंच निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही नगर पंचायत द्वारा 8 कंक्रीट रोड को प्रस्तावित किया गया।

ज्ञात हो की नगर परिषद बनने के पूर्व से केवलारी मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में आकस्मिक आगजनी की घटनाएं हेतु फायर बिग्रेड वाहन की अत्यंत आवश्यकता पड़ रही थी एवं आपातकाल की स्थिति में फायर बिग्रेड ना होने के कारण सिवनी,बरघाट वा नैनपुर से दमकल वाहन बुलाए जाते थे ।परंतु अत्यधिक दूरी होने के कारण वह समय पर दमकल वाहन ना पहुंचने से किसानों की खड़ी फसल जलकर खाक हो जाती थी जिससे किसानों को जान माल का भारी नुकसान हो जाता था। परंतु केवलारी के नगर परिषद बनने के बाद केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह के अथक प्रयासों से आज केवलारी नगर परिषद को पहली दमकल गाड़ी प्राप्त हुई है इसके साथ साथ केवलारी नगर में गंदगी व कचरे को कम करने हेतु 4 नए कचरा वाहन उपलब्ध कराए गए हैं जिससे केवलारी नगर परिषद क्षेत्र स्वच्छ एवं सुंदर बन सकेगा। इसके साथ साथ केवलारी क्षेत्र की पेयजल की समस्याएं का निवारण करते हुए विधायक राकेश पाल सिंह ने समस्त पेयजल संकट वाले स्थानों को चिन्हित कर टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाने के निर्देश नगर परिषद को दिए हैं। एवं क्षेत्रवासियों की जनता द्वारा बताई गई समस्याओं का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह  के साथ भारतीय जनता पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ता एवं नगरवासियों की उपस्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

सिवनी - होम्योपैथिक निशुल्क ईलाज एवं निशुल्क दवा वितरण से हुए हजारों लोग लाभान्वित

सिवनी-पत्रकार सतीश मिश्रा पर हुआ जानलेवा हमला

सिवनी- सरदार@150 पदयात्रा का हुआ आयोजन